Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : जेठालाल का दिल तोड़ रियल लाइफ में टप्पू की हुई बबीता, कर ली सगाई... दोनों के बीच 9 साल की उम्र का है फासला

Follow on Google News
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : जेठालाल का दिल तोड़ रियल लाइफ में टप्पू की हुई बबीता, कर ली सगाई... दोनों के बीच 9 साल की उम्र का है फासला
एंटरटेनमेंट डेस्क। तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) की ‘बबिता जी’ अभिनेत्री मुनमुन दत्ता और ‘टप्पू’ का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने सगाई कर ली है। इस कपल की लव स्टोरी काफी अनोखी है। दोनों के बीच लगभग 9 साल का एज गैप है। जहां मुनमुन दत्ता 36 साल की हैं तो वहीं राज अनादकट 27 साल के हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने अपनी-अपनी फैमिली की मौजूदगी में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई है। लंबे समय से मीडिया में दोनों की डेटिंग की खबरें आ रही थीं। कई बार दोनों को एक साथ डिनर डेट पर भी स्पॉट किया गया था। राज ने दिसंबर 2022 में TMKOC से विदा ले ली और वह इस मशहूर सीरियल में जेठालाल के बेटे का रोल निभा रहे थे।

परिवार वालों की मौजूदगी में की सगाई

अभिनेताओं के करीबी सूत्रों की मानें तो मुनमुन और राज ने मुंबई के बाहर एक सादे समारोह में सगाई कर ली। अभी कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। जाहिर तौर पर दोनों ने वडोदरा (गुजरात) में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। मुनमुन और राज के परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और वे समारोह में भी मौजूद थे। गौरतलब है कि राज के तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शामिल होने के बाद से ही दोनों डेटिंग कर रहे थे। इस बारे में सेट पर सभी को जानकारी थी। हालांकि, कुछ लोगों को यकीन था कि मुनमुन और राज आखिरकार शादी कर लेंगे। इसलिए, यह चौंकाने वाली बात नहीं है कि वे अब सगाई कर चुके हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts