Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव की तारीख तय, 15 नवंबर को अध्यक्ष समेत 3 पदों पर वोटिंग

मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए 15 नवंबर को मतदान होगा। 2 और 3 नवंबर को नामांकन, जबकि 5 नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख तय की गई है।
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव की तारीख तय, 15 नवंबर को अध्यक्ष समेत 3 पदों पर वोटिंग

जबलपुर। मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। तीनों पदों के लिए 15 नवंबर को मतदान होगा। महाधिवक्ता प्रशान्त सिंह के निर्देश पर काउंसिल ने चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 2 और 3 नवंबर को नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 4 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद उम्मीदवार 5 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन शाम 5 बजे चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

15 नवंबर को होगी वोटिंग और मतगणना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 15 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मतदान होगा। वोटिंग समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। इसके लिए स्टेट बार काउंसिल के सचिव को सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।

Breaking News

ईमेल से भी भेज सकेंगे नामांकन फॉर्म

चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के सचिव से नामांकन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म PDF में भी उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार भरा हुआ नामांकन फॉर्म परिषद की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेज सकेंगे। यदि कोई उम्मीदवार चुनाव से अपना नाम वापस लेना चाहता है, तो वह भी निर्धारित विषय के साथ इसी ईमेल आईडी पर अपना अनुरोध भेज सकता है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts