Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजगढ़ के खिलचीपुर में कार्बाइड गन पर पुलिस की कार्रवाई, 3 दुकानदारों पर केस दर्ज; 42 सामग्री और 4 गन बरामद

खिलचीपुर में कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर 3 दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पुलिस ने 42 सामग्री और 4 कार्बाइड गन जब्त कीं।
राजगढ़ के खिलचीपुर में कार्बाइड गन पर पुलिस की कार्रवाई, 3 दुकानदारों पर केस दर्ज; 42 सामग्री और 4 गन बरामद

खिलचीपुर। दीपावली से पहले राजगढ़ जिले में प्रतिबंधित पोटाश गन की बिक्री पर पुलिस ने कार्रवाई की है। खिलचीपुर में पुलिस ने तीन दुकानों की जांच के दौरान लोहे के पाइप से तैयार 48 पोटाश गन और कटर मशीनें जब्त कीं। पुलिस संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। खिलचीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग दुकानों से कार्बाइड गन बनाने की सामग्री एवं कार्बाइड गन बरामद की गई हैं।

कार्रवाई का विवरण

खिलचीपुर पुलिस ने क्षेत्र में जांच और भ्रमण के दौरान कलेक्टर द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की है। कार्बाइड गन बनाने एवं रखने से संबंधित सामग्री पाए जाने पर तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।

मनोज विश्वकर्मा के विरुद्ध कार्रवाई

आरोपी मनोज पिता गोपाल विश्वकर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी सोमवारिया, खिलचीपुर की सोमवारिया रोड, भोजपुर नाका स्थित वेल्डिंग दुकान से कार्बाइड गन बनाने की सामग्री के 22 नग बरामद किए गए। इस संबंध में थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 450/2026, धारा 223(ए) बीएनएस एवं 188 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

भोपाल में कार्बाइड गन पर पूरी तरह रोक, खरीद-बिक्री और भंडारण पर भी प्रतिबंध

मोहम्मद अबरार के विरुद्ध कार्रवाई

आरोपी मोहम्मद अबरार पिता मोहम्मद इमरान, उम्र 26 वर्ष, निवासी तोपखाना गेट, बोराजी की गली, खिलचीपुर की सोमवारिया रोड, भोजपुर नाका स्थित वेल्डिंग दुकान से कार्बाइड गन बनाने की सामग्री के 20 नग बरामद किए गए। इस संबंध में थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 449/2026, धारा 223(ए) बीएनएस एवं 188 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

फजल हुसैन के विरुद्ध कार्रवाई

आरोपी फजल हुसैन पिता तसद्दुक हुसैन, उम्र 29 वर्ष, निवासी कसेरा गली, वार्ड क्रमांक 07, खिलचीपुर की भोजपुर नाका स्थित बुरहानी हार्डवेयर, श्रीहरि कॉम्प्लेक्स से 04 कार्बाइड गन बरामद की गईं। इस संबंध में थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 448/2026, धारा 223(ए) बीएनएस एवं 188 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

कुल बरामदगी

-कार्बाइड गन बनाने की सामग्री - 42 नग

- कार्बाइड गन - 4 नग

- कुल तीन आरोपियों के विरुद्ध तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज।

पुलिस की अपील

राजगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कार्बाइड गन का निर्माण, बिक्री एवं उपयोग न करें। इस प्रकार के उपकरणों से दुर्घटना एवं गंभीर चोट की आशंका रहती है। कलेक्टर महोदय द्वारा जारी आदेशों का पालन करें तथा प्रतिबंधित गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक कमल सिंह गेहलोत, सउनि. रविंद्र मुजाल्दे एवं सउनि. नरेश मीणा, आर राजीव गुर्जर, आर कमल मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts