Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र मांगी, अगले दिन सड़क हादसे में उजड़ा सुहाग

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर भदर नाले के पास ट्रक की टक्कर से विक्रम विश्वकर्मा की मौत हो गई। एक दिन पहले ही उनकी पत्नी ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर उनकी लंबी उम्र की कामना की थी।
करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र मांगी, अगले दिन सड़क हादसे में उजड़ा सुहाग

जबेरा। एक दिन पहले पत्नी ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की थी। हाथों की मेहंदी का रंग भी अभी फीका नहीं पड़ा था कि अगले ही दिन एक सड़क हादसे ने उसकी दुनिया उजाड़ दी। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर भदर नाले के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार विक्रम विश्वकर्मा की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार, विक्रम विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ ग्राम पतलोनी से जबेरा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जबेरा थाना क्षेत्र के भदर नाले के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान के निर्देशन में आरक्षक प्रवीण पटेल, आकाश साहू और वाहन चालक कलाम खान घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मी विक्रम को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर रवि यादव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Breaking News

पति को खोने के गम में पत्नी बदहवास

इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि पत्नी ने एक दिन पहले ही करवा चौथ का व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की दुआ मांगी थी। लेकिन अगले ही दिन सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। पति को खोने के सदमे में पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts