Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीधी में बस-कार की आमने-सामने भिड़ंत से 3 की मौत, 5 साल की मासूम गंभीर

सीधी के अमरपुर बेहड़ा मोड़ पर बस-कार की टक्कर में मैहर निवासी 3 लोगों की मौत हो गई। 5 साल की बच्ची गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती।

सीधी। जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर के बेहड़ा मोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

चुरहट पुलिस के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त मैहर जिले के देवरा निवासी अनिल तिवारी (35), मनोरमा तिवारी (30) और सुधीर तिवारी के रूप में की गई है। घायल बच्ची की पहचान रानी तिवारी (5) के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए तत्काल चुरहट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार के भीतर बिलख रही थी मासूम बच्ची

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शी विनय मिश्रा (निवासी कुआं) ने बताया कि दुर्घटना के बाद तीनों शव सड़क पर पड़े थे और कार के भीतर खून से लथपथ मासूम बच्ची बिलख रही थी। राहगीरों ने तुरंत घायल बच्ची को कार से सुरक्षित बाहर निकाला और डायल 112 व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर मार्ग पर यातायात सुचारू कराया।

इनका कहना है

हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आने से अत्यधिक रक्तस्राव हो चुका था। घायल बच्ची की हालत नाजुक है, जिसे डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है।

-डॉ. अनूप सिंह, चिकित्सा अधिकारी, चुरहट अस्पताल

यात्री बस और कार की टक्कर में मैहर निवासी तीन लोगों की जान गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

-रीती त्रीपाठी, थाना प्रभारी, चुरहट

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts