सोहागपुर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शिविर, हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र

सोहागपुर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को सोहागपुर के नवीन बस स्टैंड परिसर में शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने पर जोर दिया गया।

8 जनवरी 2027 तक चलेगा अभियान
शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का आयोजन 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का तय समय-सीमा में समाधान करना है।
नवीन बस स्टैंड परिसर में आयोजित शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र सौंपे। इस दौरान नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ शासकीय सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
योजनाओं में पारदर्शिता पर जोर
अभियान के तहत नगरीय निकायों और विभिन्न विभागों की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जा रही है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, एसडीएम डॉ. बबीता राठौर, एसडीओपी अरविंद शाह, तहसीलदार शक्ति श्री तोमर और जनपद पंचायत सीईओ श्रीराम सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, पार्षद अमृता चौरसिया, रविशंकर उइके, अश्वनी सरोज, विजय छाबड़िया, नगर परिषद के उपयंत्री बृजेश खानोरकर, संजय परसाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




















