Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिडनी की थ्रिफ्ट शॉप में 4 ऑस्ट्रेलियन डॉलर में मिला कप, नीलामी में 75,640 डॉलर में बिका

गैंडे के सींग का खजाना, 17वीं सदी का चीनी लिबेशन कप, सोथबीज एक्सपर्ट ने बताया दुर्लभ, 4 डॉलर से 15,500 गुना ज्यादा कीमत मिली
सिडनी की थ्रिफ्ट शॉप में 4 ऑस्ट्रेलियन डॉलर में मिला कप, नीलामी में 75,640 डॉलर में बिका
रिप्रेजेंटेटिव इमेज

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक थ्रिफ्ट शॉप में दुकान पर अक्सर आने वाले एक ग्राहक की नजर एक कप पर पड़ी। कप का एक बड़ा हिस्सा टूटा हुआ था। कप इतना टूटा था कि उसे देखकर  ग्राहक आगे बढ़ जाते । हालांकि उस कप की कीमत सिर्फ A$4 (ऑस्ट्रेलियन डॉलर, 385 भारतीय रुपए) थी। लेकिन टूटा होने के बाद भी उस रेग्युलर ग्राहक ने कप को खरीद लिया। बाद में जब एक्सपर्ट ने उसकी कीमत का अंदाजा लगाया तो यह बहुत ज्यादा थी । आखिरकार उस दुर्लभ कप की नीलामी A$75,640 (72,86,060 भारतीय रुपए) में हुई।

एंटीक्स का था खरीदार

पुरानी चीजों की दुकानों का रूटीन और एक असाधारण खरीदार (अपनी पहचान गुप्त रखी है)  अक्सर लोकल थ्रिफ्ट शॉप्स पर जाता था। उसने यहां  सब कुछ देखा था, लेकिन इस कप ने उसे रोक लिया। उसे लगा कि यह कुछ खास है और उसने तुरंत उसे खरीद लिया। द एज की रिपोर्ट के मुताबिक खरीदने के बाद उस व्यक्ति ने सोथबीज की कंसल्टेंट और एशियाई कला की एक्सपर्ट ऐन रॉबर्ट्स को उसकी तस्वीरें भेजीं। रॉबर्ट्स समझ गईं कि यह कप दुर्लभ और बेहद कीमती है। खरीदार के पास एक अनोखा पीस था। यह गैंडे के सींग से तराशा गया चीनी लिबेशन कप था, जिसे 17वीं या 18वीं सदी के मैगनोलिया और प्रूनस पीस के तौर पर कैटलॉग किया गया था। बड़ा हिस्सा टूटा होने के बावजूद उन्होंने बिक्री से पहले इसकी कीमत A$20,000 से A$30,000 आंकी थी। एक्सपर्ट के अनुसार किसी op shop में ऐसी दुर्लभ चीज मिलना उम्मीद से परे है।

A$4 से A$75,640 तक का सफर

2013 में दुर्लभ गैंडे के सींग वाले कप की नीलामी शुरू हुई। मेलबर्न में सोथबीज ऑस्ट्रेलिया की नीलामी में बोली A$62,000 पर रुकी। बायर प्रीमियम जोड़ने के बाद फाइनल कीमत A$75,640 हो गई। यह फाइनल कीमत सोथबीज के सबसे ज्यादा अनुमान से दोगुनी से भी अधिक थी और खरीदार द्वारा चुकाए गए A$4 से 15,500 गुना ज्यादा थी।

ऐसी चीजें कलेक्टर्स की पसंद

रॉबर्ट्स ने नतीजे की जानकारी देने के लिए विक्रेता को फोन किया और वह बहुत खुश हुआ। उन्होंने आउटलेट को बताया, "वह बहुत खुश था। यह एक दुर्लभ चीज थी। आम लोगों को ये चीजें तुरंत आकर्षक नहीं लगतीं। हालांकि सोथबीज ने गैंडे के सींग वाले कप के खरीदार की पहचान का खुलासा नहीं किया। ऐसी दुर्लभ चीजों की एशियाई कलेक्टर्स के बीच काफी ज्यादा डिमांड और कीमत होती है। भले ही इनकी कीमत बहुत अधिक हो। गौरतलब है कि हाथीदांत और गैंडे के सींग से बनी वस्तुओं को विदेश भेजने के लिए CITES लाइसेंस की जरूरत होती है, चाहे वे 300 साल से भी ज्यादा पुरानी क्यों न हों।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts