स्वतंत्र भारद्वाज कोर्ट में पेश, अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। बुलंदशहर से हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट के जज के घर पर पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान मारपीट और वायरल वीडियो को लेकर बढ़े विवाद के बीच हुई है।
स्वतंत्र भारद्वाज कोर्ट में पेश, अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
स्वतंत्र भारद्वाज कोर्ट में पेश

नई दिल्ली। भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया था। पुलिस ने FIR में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं और पॉक्सो एक्ट के तहत नया केस भी दर्ज किया है। 3 सितंबर को उनके पॉडकास्ट की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति पर हमला करने की बात कही थी। वीडियो में राजनीतिक संपर्कों का जिक्र होने के बाद मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया था।

पुरानी FIR में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ीं

पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज एक पुरानी FIR में SC/ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। इसके अलावा उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एक नया मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: स्वतंत्र भारद्वाज की हिरासत के खिलाफ सड़क पर उतरे समर्थक! दिल्ली में थाने के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है विवाद

स्वतंत्र भारद्वाज पर यह कार्रवाई जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले को लेकर हुए विवाद के बीच हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वह एक व्यक्ति का सिर फोड़ने की बात करते दिखाई दिए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई थी।

Breaking News

पॉडकास्ट की क्लिप हुई थी वायरल

3 सितंबर को स्वतंत्र भारद्वाज के एक पॉडकास्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इसमें वह एक व्यक्ति पर हमला करने की बात कहते नजर आए थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने उस व्यक्ति के सिर पर कड़े से वार किया था, जिसके बाद उसे कई टांके लगे थे।

राजनीतिक संपर्कों का भी किया था जिक्र

भारद्वाज ने यह भी दावा किया था कि राजनीतिक संपर्कों की वजह से उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा। वायरल वीडियो में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कुछ राजनीतिक लोगों के नाम भी लिए गए थे। इसके बाद मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई थीं।

ये भी पढ़ें: टीचर्स डे पर CM डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान: अब ऑफलाइन होगी TET परीक्षा, प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षक देंगे एग्जाम

विपक्ष ने लगाया था राजनीतिक संरक्षण का आरोप

विपक्षी दलों और CJP से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया था कि स्वतंत्र भारद्वाज को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। हालांकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज से किसी तरह के संबंध होने के आरोपों को खारिज कर दिया था। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts