Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सूर्यकुमार का अर्धशतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से रौंदा

Follow on Google News
सूर्यकुमार का अर्धशतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से रौंदा

प्रोविडेंस। सूर्यकुमार यादव की 44 गेंद में 83 रन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच को सात विकेट से जीतकर सीरीज को जीवंत बनाए रखा। सूर्यकुमार ने 44 गेंद की पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़ने के अलावा तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 गेंद में 87 रन की आक्रामक साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी करा दी। तिलक हालांकि अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 37 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्का की मदद से 49 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पंड्या 15 गेंद में एक चौका और एक छक्का लगाकर 20 रन पर नाबाद रहे। तिलक और पंड्या ने चौथे विकेट के लिए 31 गेंद में 43 रन की साझेदारी की।

सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों को गंवाने वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद 17.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज अब भी सीरीज में 2-1 से आगे है। सीरीज के आखिरी दो मैच अमेरिका के लॉडरहिल में खेले जाएंगे। भारत ने पांचवें ओवर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार और तिलक की बेखौफ बल्लेबाजी से मैच का रूख पलट गया।

सूर्यकुमार ने इस दौरान मैदान के चारों ओर चौके और छक्के लगाकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को पस्त कर दिया। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 25 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि ओबेद मैकोय को एक सफलता मिली। इससे पहले कप्तान रोवमैन पोवेल की 19 गेंद में नाबाद 40 रन की आतिशी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने बीच के ओवर में लगातार अंतराल पर गिरे विकेटों से उबरते हुए पांच विकेट पर 159 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts