Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सूर्यकुमार का शतक, कुलदीप के 5 विकेट से भारत 106 रन से जीता

Follow on Google News
सूर्यकुमार का शतक, कुलदीप के 5 विकेट से भारत 106 रन से जीता
जोहानिसबर्ग। कप्तान सूर्यकुमार यादव के शतक के बाद कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के 5 विकेट की मदद से भारत ने गुरुवार को तीसरे और आखिरी टी20 क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई भारतीय टीम ने सात विकेट पर 201 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 56 गेंद में सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 100 रन बनाए जो उनका चौथा टी20 शतक है। वहीं युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंद में 60 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर आउट हो गई। अपना 29वां जन्मदिन मना रहे कुलदीप ने 2.5 ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट लिए जिसमें 14वें ओवर में लिए गए तीन विकेट शामिल हैं। रविंद्र जडेजा को दो, जबकि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह को एक एक विकेट मिला।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts