दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन बने सुप्रीम कोर्ट के जज, CJI संजीव खन्ना ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट को गुरुवार (5 दिसंबर) को नए जज मिले। CJI संजीव खन्ना ने जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट जज की शपथ दिलाई। इससे पहले वे दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। उन्हें सुप्रीम कोर्ट जज बनाने का निर्णय 28 नवंबर को लिया गया था। जस्टिस मनमोहन के शपथ ग्रहण के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 हो गई। कोर्ट में जजों की कुल संख्या 34 तक हो सकती है।
कौन हैं जस्टिस मनमोहन
- जस्टिस मनमोहन का जन्म 17 दिसंबर 1962 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल में पढ़ाई की।
- जस्टिस मनमोहन ने हिंदू कॉलेज से इतिहास में बीए (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने 1987 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ सेंटर से LLB किया है।
- 61 साल के जस्टिस मनमोहन जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा के बेटे हैं। जगमोहन प्रसिद्ध नौकरशाह से राजनेता बने थे।
- दिल्ली हाईकोर्ट ने 2003 में उन्हें सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया था।
- जस्टिस मनमोहन को 13 मार्च, 2008 को दिल्ली हाईकोर्ट का एडिशन जज नियुक्त किया गया।
- दिसंबर, 2009 में पर्मानेंट जज के रूप में प्रमोशन दिया गया।
- 9 नवंबर, 2023 को दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस बने और 29 सितंबर, 2024 को चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए।




















