Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चुनावी रण में अर्धांगिनी का साथ

वोट मांगने के लिए प्रत्याशियों की पत्नियों ने भी संभाला मोर्चा
Follow on Google News
चुनावी रण में अर्धांगिनी का साथ

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में प्रचार-प्रसार ने जोर पकड़ लिया है। पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं तो तीसरे और चौथे चरण के लिए भी उम्मीदवार जनसंपर्क में जुट चुके हैं। चुनाव में महती भूमिका प्रत्याशियों के परिजनों की भी होती है। खास तौर से प्रत्याशी की पत्नी भी वोट मांगने के लिए मतदाताओं के बीच पहुंचती हैं। इस बार भी लोकसभा चुनाव की बेला में प्रत्याशियों की पत्नियां पति को जिताने की गुहार मतदाताओं से करती नजर आ रही हैं। इनमें गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया, राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह, छिंदवाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ, सीधी में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल की पत्नी प्रीति पटेल और भोपाल में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा की पत्नी डॉली शर्मा का प्रचार करने की तस्वीरें चर्चा में हैं। इनके अलावा अन्य प्रत्याशियों के परिजन भी चुनाव प्रचार पर हैं।

प्रियदर्शिनी-ज्योतिरादित्य सिंधिया, गुना

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया गुना और शिवपुरी क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे कभी साड़ी खरीदते नजर आई तो कभी बालिकाओं के बीच लाठी चलाने के दौरान साथ दिखीं। मातृशक्ति सम्मेलन में बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने महिलाओं के साथ सत्तू का स्वाद भी चखा। प्रचार में वे सिंधिया परिवार के 300 साल के रिश्ते की याद दिलाती हैं।

अमृता - दिग्विजय सिंह, राजगढ़

अमृता सिंह राजगढ़ के चुनाव प्रचार में वादा निभाओ यात्रा में शामिल हुर्इं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को जिताने की अपील की। ब्यावरा में उन्होंने आईटी सेल की बैठक में हिस्सा लिया और जरूरी टिप्स दिए। गौरतलब है कि अमृता सिंह ने दिग्विजय सिंह के साथ नर्मदा प्रक्रिमा में पदयात्रा भी की है।

प्रिया-नकुलनाथ, छिंदवाड़ा

प्रिया नाथ इस बार के चुनाव में ज्यादा सक्रिय नजर आ रही हैं। नकुलनाथ के पहले चुनाव में भी वे प्रचार पर रहीं लेकिन इस बार उनकी उपस्थिति बढ़ गई है। वे होली के समय महिलाओं के साथ गुलाल लगाते नजर आई तो उन्हें फुगड़ी खेलते हुए भी देखा गया। बीते दिनों उन्होंने भाजपा छोड़ने वालों पर तंज कसा कि जिनका हमने साथ दिया अब वे साथ छोड़ रहे हैं तो दुख होता है।

डॉली-आलोक शlok, भोपाल

डॉली शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। चुनावों के अलावा भी वे पार्टी के लिए सक्रिय देखी जाती हैं। प्रचार के दौरान वे महिलाओं के समूहों में पहुंच रही हंै। होली के बाद से वे महिलाओं के होली मिलन समारोह में शामिल हो रही हैं। प्रचार के दौरान वे भोपाल के बेटे की बात करती हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से पुराने संबंधों का वास्ता देती हैं। वे कहती हैं-मतदाताओं का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts