Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सनी लियोनी ले रही सरकारी योजना का लाभ! जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ?

Follow on Google News
सनी लियोनी ले रही सरकारी योजना का लाभ! जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ?
जगदलपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही है ।हर महीने उनके खाते में 1 हजार रुपए भी डल रहे हैं। अब आपके मन में तमाम तरह के प्रश्न रहे होंगे की सनी लियोनी को महतारी वंदन योजना की जरूरत क्यों पड़ गई? क्या वाकई में ये बॉलीवुड एक्ट्रेस इस योजना का लाभ ले रही है?

सनी लियोनी ले रही योजना का लाभ ?

दरअसल सनी लियोनी के नाम पर छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना में फर्जी अकाउंट बनाया गया और हर महीने इस खाते में 1 हजार रुपए भी डल रहे हैं। अब मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने खाते को होल्ड किया है। फ्रॉड करने वाले युवक की शिनाख्त हो गई है। प्रशासन ने उस पर FIR भी दर्ज करने कर ली है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पर भी कार्रवाई की जाएगी।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

कांग्रेस नेता जयवर्धन बघेल ने फेसबुक पर स्क्रीनशॉट शेयर कर मामले को उजागर किया और महतारी वंदन योजना में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। यह पूरा मामला जिले के तालुर गांव का है। इस गांव में महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोनी, पति जॉनी सीन्स के नाम का आवेदन डाला गया था। इस आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड किया था।

हर महीने डाले गए 1000 रूपए

सनी लियोनी के नाम से बनाएं गए इस फर्जी खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 यानी 10 महीने तक हर महीने 1-1 हजार रुपए डाले गए। अब तक कुल 10 हजार रुपए खाते में डल चुके हैं। जब इसकी जानकारी प्रशासन को मिली तो तत्काल मामले की जांच कराई गई।

मामले में क्या है बीजेपी का स्टेंड

भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने कई बार झूठ बोला है, जिसके लिए कांग्रेस के सारे नेताओं को छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी से लेकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के नेता झूठ की राजनीति करते हैं, भ्रम की राजनीति करते हैं।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts