Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sunny Deol : 14 साल की उम्र में चुपके से करनी पड़ी शादी... एक्टिंग देख रो दी थी फिल्म ‘घायल’ की कास्ट

Follow on Google News
Sunny Deol : 14 साल की उम्र में चुपके से करनी पड़ी शादी... एक्टिंग देख रो दी थी फिल्म ‘घायल’ की कास्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर फेमस सनी देओल आज 19 अक्टूबर को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। भारी-भरकम डायलॉग्स के लिए पहचाने जाने वाले सनी फिलहाल नेता और अभिनेता दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। वैसे तो आप एक्टर के बारे में सब जानते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर ने मात्र 14 साल की उम्र में ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। एक्टिंग करियर के शुरू होने से पहले ही उनकी शादी हो गई थी। उनके जन्मदिन के खास अवसर पर आइए जानते हैं सनी देओल की कुछ अनसुनी कहानियां।

पहली फिल्म रिलीज होने के पहले ही कर ली थी शादी

सनी देओल ने फिल्म बेताब से डेब्यू किया था। यह फिल्म बनाने का विचार उनके पिता धर्मेंद्र को राजेन्द्र कुमार के बेटे कुमार गौरव की फिल्म लव स्टोरी देखने के बाद आया था। इस फिल्म की कहानी को जावेद अख्तर ने लिखा था। सनी की सगाई उनकी पहली फिल्म रिलीज होने के पहले ही 14 साल की उम्र में पूजा से हो गई थी। सगाई के बाद पूजा, सनी के साथ मुंबई में ही रहती थी। जब ये बात पूजा के पापा को पता चली कि सनी फिल्मों में काम कर रहे हैं तो उन्हें लगा कि सनी उनकी बेटी पूजा को छोड़ देंगे। इसी वजह से उन्होंने पूजा को अपने पास इंग्लैंड बुला लिया। लेकिन उन्होंने लगातार सनी के पिता धर्मेंद्र पर दोनों की शादी का दबाव बनाया। धर्मेंद्र ने फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों की शादी करने की बात कही, लेकिन पूजा के पिता मानने को तैयार नहीं थे। धर्मेंद्र को डर था कि कहीं शादी का असर सनी के करियर पर न पड़े। हालांकि, धर्मेंद्र को पूजा के पिता की बात माननी ही पड़ी। सनी के दादा जी का मानना था कि, ये शादी गुप्त तरीके से होनी चाहिए वरना इसका बुरा असर सनी के करियर पर पड़ सकता है। पूजा के पापा की जिद्द के कारण सनी-पूजा की शादी गुप्त तरीके से इंग्लैंड में कराई गई। वहीं फिल्म बेताब की रिलीज के बाद दोस्तों, परिवार और करीबियों के लिए दोबारा दोनों की शादी कराई गई।

क्या है सनी देओल का असली नाम

19 अक्टूबर,1957 को धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बड़े बेटे सनी देओल का जन्म हुआ। कम ही लोगों को इस बात की जानकारी है कि, उनका असली नाम अजय सिंह देओल है। उन्हें प्यार से घर में सब सनी बुलाते हैं, उनका यह निक नेम है। उनकी पहली फिल्म में भी उनके किरदार का नाम सनी ही था। फिल्म हिट होने के बाद सब उन्हें सनी के नाम से जानने लगे।

Gadar देखने के लिए थिएटर में मच गया था गदर

कई फिल्मों में काम करने के बाद 2001 में सनी देओल की फिल्म गदर रिलीज हुई। ये सनी की सबसे बेहतरीन फिल्म थी। इस फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा था कि, थिएटर्स में गदर मच जाता था। इसलिए दर्शकों के कहने पर थिएटर्स को सुबह 6 बजे से ही खोल दिया जाता था। फिल्म के एक दिन में ही करीब 8 शो चलाए जाते थे और सारे थिएटर्स हाउस फुल हो जाते थे। इन सबके बावजूद करीब 5 हजार लोग थिएटर के बाहर ही रहते थे। चौंकाने बाली बात ये है कि, लोग ट्रकों में भरकर फिल्म देखने आते थे। कई बार टिकट नहीं मिलने पर लोगों ने बवाल भी कर दिया था।

जब सनी की एक्टिंग देख रो पड़ी कास्ट

1996 में सनी देओल की फिल्म घायल रिलीज हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ की सबकी आखें नम हो गईं थीं। फिल्म का एक सीन था जिसमें सनी, पिता के रोल में नजर आए और अमरीश पुरी को बता रहे थे कि उन्हें कैंसर है। सनी ने इस किरदार को इतनी बखूबी से निभाया कि उनकी दमदार एक्टिंग देख सेट पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं थीं।

इंग्लैंड से की एक्टिंग की पढ़ाई

सनी अपने पिता धर्मेंद्र की तरह सुपरस्टार बनने का ख्वाब देखते थे। इसलिए उन्होंने इंग्लैंड जाकर एक्टिंग की पढ़ाई की। उन्होंने बर्मिंघम में ओल्ड वर्ल्ड थिएटर से एक्टिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने फिल्म बेताब से डेब्यू किया। [caption id="attachment_91943" align="aligncenter" width="600"] फिल्म 'डर' में सनी और शाहरुख[/caption]

16 साल तक नहीं की शाहरुख से बात

सनी को जब यश चोपड़ा की फिल्म 'डर' ऑफर हुई थी। वह इस फिल्म के हीरो थे और शाहरुख खान विलेन। उस समय सनी अपने करियर के पीक पर थे और शाहरुख को इंडस्ट्री में आए ज्यादा समय नहीं हुआ था। उस समय शाहरुख के कंपेयर में सनी की पॉपुलैरिटी ज्यादा थी। इस फिल्म में हीरो से ज्यादा विलेन का स्क्रीन टाइम था। फिल्म के रिलीज होने के बाद हीरो से ज्यादा विलेन को तवज्जो मिलने पर सनी इतने गुस्से में आ गए थे कि, उन्होंने जेब के अंदर हाथ डाला और गुस्से में जेब ही फाड़ डाली। इसी बात को लेकर सनी की शाहरुख से लड़ाई हुई थी और दोनों ने 16 साल तक एक दूसरे से बात नहीं की।

सनी का राजनीतिक सफर

फिल्मों की तरह ही सनी का राजनीतिक सफर भी सफल रहा है। सनी 23 अप्रैल 2019 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और उन्होंने चुनाव जीता भी था। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव, गुरदासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीता था।

सनी का करियर ग्राफ

जावेद अख्तर द्वारा लिखित और राहुल रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म बेताब में अभिनेता सनी देओल ने फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद सनी ने लगातार कई हिट फिल्में दीं। डर 1983, गदर एक प्रेम कथा 2001, पाप की दुनिया 1988, घायल 1990, नरसिंहा 1991, दामिनी 1993, बॉर्डर 1997 और गदर-2 2023 आदि जैसी हिट फिल्में दी हैं। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- मिलिए स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर सत्या से…! Singham Again में टाइगर श्रॉफ की हुई एंट्री, रोहित शेट्टी बोले- हमारी टीम में स्वागत है
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts