Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मिलिए स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर सत्या से...! Singham Again में टाइगर श्रॉफ की हुई एंट्री, रोहित शेट्टी बोले- हमारी टीम में स्वागत है

मिलिए स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर सत्या से...! Singham Again में टाइगर श्रॉफ की हुई एंट्री, रोहित शेट्टी बोले- हमारी टीम में स्वागत है
एंटरटेनमेंट डेस्क। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में टाइगर श्रॉफ की एंट्री की अटकलों के बीच आज उन्होंने फर्स्ट लुक जारी कर इस पर मुहर लगा दी है। अब दीपिका पादुकोण के बाद टाइगर श्रॉफ भी फिल्म में पुलिस वाले का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। एक्टर फिल्म में ACP सत्या का किरदार निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हो चुकी है।

मिलिए स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर सत्या से...

फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टाइगर के तीन पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा- मिलिए स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर सत्या से… एक सच की तरह अमर। तुम्हारा हमारी टीम में स्वागत है, टाइगर! बता दें कि इससे पहले टाइगर के फिल्म में विलेन का रोल निभाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

टाइगर का दमदार लुक आया सामने

एसीपी सत्या के किरदार में नजर आने वाले टाइगर का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। पहले फोटो में टाइगर पुलिस की ब्लैक चश्मे, सैंडो में गन थामे नजर आ रहे हैं, दूसरी फोटो में वे शर्टलेस और पुलिस पैंट में दोनों हाथों में गन थामे दिखाई दे रहे हैं, वहीं तीसरी फोटो में गर्दन पर पुलिस बेल्ट रखे नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में पुलिस की गाड़ी, आग और धुएं के गुबार देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट और हाई हो गया है। टाइगर के इस लुक पर फैंस कमेंट करते हुए लिख रहे हैं- ब्लॉकबस्टर है बॉस, वहीं एक और फैन लिखते हैं- स्क्वाड विल हैव मोर एक्शन...

कॉप यूनिवर्स में दिखेंगे ये किरदार

फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में जारी है। इसमें अजय देवगन (बाजीराव सिंघम) और करीना कपूर लीड रोल में हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार (वीर सूर्यवंशी), रणवीर सिंह (इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव), दीपिका पादुकोण (शक्ति शेट्टी) और अब टाइगर श्रॉफ (ACP सत्या) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 से भिड़ेगी सिंघम अगेन

सिंघम 3 अगले साल यानी 15 अगस्त को रिलीज होगी और इसी दिन साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- 69th National Film Awards : अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर और आलिया-कृति को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, इस फिल्म ने जीते 6 पुरस्कार
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts