Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म में सरप्राइज पैकेज बनेंगे सुनील शेट्टी?

इस फिल्म के अलावा टाइगर  इन दिनों निर्देशक राज मेहता की रोमांटिक रिवेंज ड्रामा ‘लग जा गले’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ लक्ष्य और जान्हवी कपूर नजर आएंगी।
टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म में सरप्राइज पैकेज बनेंगे सुनील शेट्टी?
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के दमदार एक्शन स्टार सुनील शेट्टी जल्द ही टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट को मुराद खेतानी अपनी कंपनी सिने 1 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि, सुनील शेट्टी के किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह कहानी में एक अहम भूमिका निभाएंगे।

    अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग, मुंबई में बन रहे सेट

    इस फिल्म की शूटिंग 10 अप्रैल से मुंबई में शुरू होने जा रही है। मलाड और गोरेगांव में इसके लिए बड़े सेट तैयार किए जा रहे हैं। प्रोडक्शन टीम की योजना है कि फिल्म की शूटिंग जुलाई 2026 तक पूरी कर ली जाए। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए कन्नड़ निर्देशक सचिन रवि हिंदी सिनेमा में अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। वह इससे पहले रक्षित शेट्टी की फिल्म ‘अवाने श्रीमन्नारायण’ का निर्देशन कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: रितेश देशमुख का डायरेक्टोरियल वेंचर! ‘राजा शिवाजी’ के टीजर में दिखी भव्यता और इमोशन

    टाइगर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स, शेड्यूल व्यस्त

    इस फिल्म के अलावा टाइगर  इन दिनों निर्देशक राज मेहता की रोमांटिक रिवेंज ड्रामा ‘लग जा गले’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ लक्ष्य और जान्हवी कपूर नजर आएंगी। वहीं, उनके पास राम माधवानी की बड़े स्तर की स्पिरिचुअल एक्शन फिल्म ‘वज्र’ भी है, जिसकी शूटिंग सितंबर 2026 के आसपास शुरू होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ मुंबई में शिफ्ट, बनाए जा रहे दुबई जैसे बड़े सेट

    पहले भी ठप पड़ा था बड़ा प्रोजेक्ट

    दिलचस्प बात यह है कि निर्देशक सचिन रवि इससे पहले शाहिद कपूर के साथ पौराणिक ड्रामा ‘अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' बनाने की तैयारी कर चुके थे, लेकिन बजट से जुड़ी दिक्कतों के चलते यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। अब यह नया एक्शन थ्रिलर उनके लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई शुरुआत साबित हो सकता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts