इंदौर में रविवार सुबह बरसे घने बादल तापमान में आई गिरावट

Follow on Google News
इंदौर में रविवार सुबह बरसे घने बादल  तापमान में आई गिरावट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    इंदौर। मौसम के मिजाज में एकाएक आए बदलाव के बाद रविवार सुबह घने काले बादल छाए हुए है। इनसे रिमझिम बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई। बेमौसम होने वाली बारिश से शहर की सडक़ों पर पानी भर गया। वहीं मिट्टी की वजह से फिसलन बढ़ गई। इससे दो पहिया वाहन चालको को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह रात का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बीते 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो अभी शहर सहित प्रदेश में बारिश का सिस्टम सक्रिय है।  

     जिलों में हल्की बारिश के आसार-

    26, 27 और 28 अक्टूबर को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में हलकी बारिश के आसार हैं। कुछ जिलों में दिनभर बादल रहेंगे। रविवार को इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सिस्टम दक्षिण-पूर्व अरब सागर से होते हुए उत्तर-पूर्व हिस्से की तरफ बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में प्रदेश में इसका असर दिखने लगेगा।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts