यात्रीगण कृपया ध्यान दें:गर्मियों में पैसेंजर्स को राहत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे थर्ड एसी कोच

यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है, बढ़ती गर्मी को देखते हुए और यात्रियों की सुविधा को देखते रेलवे ने एक अहम निर्णय लिया है। रेलवे ने दो मुख्य ट्रेनों में एसी कोच बढ़ाने का फैसला किया है। जिससे पैसेंजर्स को गर्मी में यात्रा करने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
गर्मियों में पैसेंजर्स को राहत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे थर्ड एसी कोच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पश्चिम मध्य रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अहमदाबाद-कोलकाता और सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेनों में थर्ड एसी कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

    बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला

    बता दें कि गर्मियों के सीजन में लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए अहम कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने दो प्रमुख ट्रेनों में थर्ड एसी कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और आराम से पैसेंजर्स यात्रा कर सकेंगे। 

    अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस में बदलाव

    रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 19413/14 अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 27 मई से अहमदाबाद से और 30 मई से कोलकाता से चलने वाली ट्रेनों में थर्ड एसी कोच की संख्या 5 से बढ़ाकर 6 कर दी जाएगी। यह बदलाव विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा जो इस रूट पर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।

    ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ बना अफीम की खेती का अड्डा? अब रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में लहलहाती मिली फसल, 15 दिन में चौथा मामला

    सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस में बढ़ेंगे एसी कोच 

    इसी तरह गाड़ी संख्या 22947/48 सूरत-भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस में भी थर्ड एसी कोच बढ़ाए जाएंगे। 23 मई से सूरत और 25 मई से भागलपुर से चलने वाली ट्रेनों में कोच की संख्या 6 से बढ़ाकर 7 कर दी जाएगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले कोच संरचना, समय और स्टॉपेज की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर देख लें। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts