People's Update
Friday, March 20, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 20, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    हरियाणा: भरोसे ने दिया धोखा, ड्राइवर बना लूट का मास्टरमाइंड, 3 आरोपी गिरफ्तार
    SRH के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स IPL 2026 से बाहर
    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह से मुलाकात की
    टीम UDF ही असली केरलम टीम है, केरलम जीतेगा और UDF नेतृत्व करेगा: राहुल गांधी
    तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 2026-27 बजट को मंजूरी दी
    ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग के बीच भारत के लिए कच्चा तेल $156.29 प्रति बैरल पहुंचा
    ‘केवल भारत ही युद्ध समाप्त कर सकता’, वेस्ट एशिया संकट को लेकर बोले मोहन भागवत
    DGCA की एयरलाइंस कंपनियों को सेफ्टी एडवाइजरी, 9 देशों में उड़ान न भरने की सलाह
    वेस्ट एशिया संकट के बीच DGCA ने उड़ानों के लिए 11 देशों को हाई-रिस्क जोन में रखा
    'ईरान से इजरायल की ओर दागी गईं मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया', IDF का दावा
    इजरायल ने दक्षिण सीरिया में सैन्य कमांड सेंटर और मिलिट्री उपकरणों को तबाह किया
    केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को अनजान नंबर से कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली
    बिहार: राज्यसभा चुनाव से नदारद रहे 3 कांग्रेस विधायकों को पार्टी ने भेजा नोटिस
    निफ्टी 220 अंक चढ़ा, सेंसेक्स 738 अंक उछला
    होर्मुज पर मदद को तैयार इटली-जर्मनी-फ्रांस, पहले सीजफायर की रखी शर्त
    तेहरान में ईरानी ठिकानों पर IDF के हमले शुरू
    होर्मुज खोलने के लिए अमेरिका ने शुरू किए हवाई हमले
    दिल्ली-एनसीआर में हवाओं के साथ हो रही है तेज बारिश
    शिमला: CM सुखविंदर सुक्खू आज हिमाचल का बजट पेश करेंगे
    छत्तीसगढ़
    रायगढ़

    छत्तीसगढ़ बना अफीम की खेती का अड्डा?अब रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में लहलहाती मिली फसल, 15 दिन में चौथा मामला

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के आमाघाट में करीब डेढ़ एकड़ में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई है। पुलिस ने झारखंड के एक आरोपी को हिरासत में लिया है। प्रदेश में 15 दिनों में अफीम की खेती का यह चौथा मामला है। इससे पहले दुर्ग और बलरामपुर जिलों में भी बड़े स्तर पर कार्रवाई हुई थी।
    Publish Date: 20 Mar 2026, 1:37 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले में भी अफीम की खेती पकड़ी गई है। तमनार ब्लॉक के आमाघाट इलाके में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे उगाए जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

      प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, यह खेती झारखंड के एक व्यक्ति के जरिए कराई जा रही थी। पुलिस ने झारखंड निवासी एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि पिछले 15 दिनों में यह चौथा मामला है जब प्रदेश में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई है।

      तमनार के आमाघाट में मिली अफीम की खेती

      जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट इलाके में अवैध अफीम की खेती किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पौधों की पहचान की और उन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

      यह भी पढ़ें: CG News: धर्मांतरण कानून में कड़ी सजा, डिजिटल प्रलोभन भी अपराध घोषित

      तरबूज-ककड़ी की खेती के नाम पर लिया गया था खेत

      पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि, आरोपी ने स्थानीय किसान से खेत लीज पर लिया था। बताया जा रहा है कि, खेत लेते समय आरोपी ने किसान को बताया था कि वह यहां तरबूज और ककड़ी की खेती करेगा। लेकिन बाद में उसी खेत में चोरी-छिपे अफीम की फसल उगाई जाने लगी। इस तरह आरोपी ने किसान को भी गुमराह किया और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर अवैध खेती शुरू कर दी।

      पुलिस ने झारखंड के युवक को हिरासत में लिया

      मामले में पुलिस ने मार्शल सांगां नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि, अफीम की खेती कब शुरू की गई, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह फसल किस नेटवर्क के लिए तैयार की जा रही थी। पुलिस को शक है कि, इस अवैध खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है।

      [featured type="Featured"]

      सुनसान और पहाड़ी इलाके का उठाया गया फायदा

      बताया जा रहा है कि आमाघाट का यह क्षेत्र काफी सुदूर और पहाड़ी इलाका है। यह इलाका झारखंड की सीमा के करीब स्थित है और यहां आमतौर पर लोगों का आना-जाना कम रहता है। इसी वजह से आरोपी ने इस जगह को अफीम की खेती के लिए चुना। पुलिस का मानना है कि, सीमावर्ती इलाके होने की वजह से यहां बाहरी लोगों की गतिविधियां आसानी से छिपाई जा सकती थीं।

      प्रशासन ने शुरू की जांच

      रायगढ़ में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि, पूरे जिले में अभियान चलाकर ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या जिले के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की अवैध खेती हो रही है।

      यह भी पढ़ें: Cg news: छत्तीसगढ़ विधानसभा में अफीम की खेती और धान खरीदी पर जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

      15 दिनों में चौथी बार पकड़ी गई अफीम की खेती

      छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रायगढ़ में सामने आया यह मामला पिछले 15 दिनों में चौथा मामला है, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

      पहला मामला- दुर्ग में भाजपा नेता कर रहा था अफीम की खेती

      7 मार्च को दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की अवैध खेती का बड़ा मामला सामने आया था। इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकर (पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष) पर आरोप लगा कि वह पिछले पांच साल से अफीम की खेती कर रहा था। उसके फार्महाउस में करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर लगी अफीम की फसल मिली, जिसकी कीमत लगभग 7.88 करोड़ रुपए बताई गई। इस मामले में भाजपा नेता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

      दूसरा मामला- बलरामपुर के कुसमी में मिली अफीम की खेती

      इसके बाद 10 मार्च को बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र के त्रिपुरी घोसराडांड़ गांव में अफीम की खेती पकड़ी गई। यहां करीब 3.67 एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की फसल उगाई जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 4.75 करोड़ रुपए की 4,344 किलोग्राम अफीम जब्त की। हालांकि, इस मामले का मुख्य सरगना अभी तक फरार बताया जा रहा है।

      तीसरा मामला- बलरामपुर के कोरंधा में मिली फसल

      बलरामपुर जिले में ही 12 मार्च को एक और मामला सामने आया। कोरंधा गांव में तीन किसानों की करीब ढाई एकड़ जमीन पर अफीम की खेती पाई गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरी फसल को उखड़वा दिया।

      [breaking type="Breaking"]

      लगातार मामलों से प्रशासन की बढ़ी चिंता

      राज्य में लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, अवैध अफीम की खेती अक्सर दूरदराज के इलाकों, पहाड़ी क्षेत्रों और सीमावर्ती गांवों में की जाती है, जहां निगरानी कम होती है।

      पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

      पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन सभी मामलों के पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि अलग-अलग जिलों में पकड़ी गई अफीम की खेती किसी संगठित नेटवर्क का हिस्सा भी हो सकती है। इसी वजह से जांच एजेंसियां अब इस मामले को सिर्फ स्थानीय स्तर का मामला मानकर नहीं चल रही हैं।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Raigarh

      Opium Cultivation

      Chhattisgarh Latest News

      Raigarh News

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      युवा किकबॉक्सिंग चैंपियन तजामुल इस्लाम की कहानी पर फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे कार्तिक आर्यन

      युवा किकबॉक्सिंग चैंपियन तजामुल इस्लाम की कहानी पर फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे कार्तिक आर्यन

      खुशहाली की रेस में भारत की स्थिति सुधरी, लेकिन फिर भी इस पड़ोसी से पीछे रह गए हम!

      World Happiness Day :खुशहाली की रेस में भारत की स्थिति सुधरी, लेकिन फिर भी इस पड़ोसी से पीछे रह गए हम!

      दुनिया में युद्ध की जड़ स्वार्थ और वर्चस्व की चाह, शांति के लिए धर्म और अनुशासन जरूरी

      मोहन भागवत का बयान...दुनिया में युद्ध की जड़ स्वार्थ और वर्चस्व की चाह, शांति के लिए धर्म और अनुशासन जरूरी

      सातवीं बार जलुकबारी से मैदान में CM हिमंत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

      असम चुनाव 2026 :सातवीं बार जलुकबारी से मैदान में CM हिमंत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

      फिल्मी स्टाइल में जेल से भागा कैदी, छुपने के लिए पहुंच गया ससुराल, निकला छत्तीगसढ़ कनेक्शन

      MP News :फिल्मी स्टाइल में जेल से भागा कैदी, छुपने के लिए पहुंच गया ससुराल, निकला छत्तीगसढ़ कनेक्शन

      कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ में प्रीति जिंटा की एंट्री, स्क्रिप्ट सुन हंसते-हंसते लोटपोट हुईं एक्ट्रेस

      Bollywood:कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ में प्रीति जिंटा की एंट्री, स्क्रिप्ट सुन हंसते-हंसते लोटपोट हुईं एक्ट्रेस

      सभी 10 टीमों के इंडियन कैप्टन, ईशान पहली बार SRH की कमान संभालेंगे

      IPL में भारतीय कप्तानों का जलवा :सभी 10 टीमों के इंडियन कैप्टन, ईशान पहली बार SRH की कमान संभालेंगे

      तेज प्रोसेसर, दमदार बैटरी और नए कलर ऑप्शन की तैयारी

      IPhone18 में आएंगे बड़े बदलाव:तेज प्रोसेसर, दमदार बैटरी और नए कलर ऑप्शन की तैयारी

      मिसाइल क्षमता पर आमने-सामने दावे, ईरान बोला- जंग के बीच भी जारी है प्रोडक्शन

      Iran-Israel War:मिसाइल क्षमता पर आमने-सामने दावे, ईरान बोला- जंग के बीच भी जारी है प्रोडक्शन

      इजरायली हमले में IRGC प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत, युद्ध को लेकर दिया था बड़ा बयान

      ईरान को एक और झटका :इजरायली हमले में IRGC प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत, युद्ध को लेकर दिया था बड़ा बयान

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....