PlayBreaking News

पत्नी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, मां ने लगाए गंभीर आरोप, सुसाइड नोट में 4 लोगों के नाम लिखे

Follow on Google News
पत्नी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, मां ने लगाए गंभीर आरोप, सुसाइड नोट में 4 लोगों के नाम लिखे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुना। जिले के हरिपुर रोड बूढ़े बालाजी क्षेत्र में रविवार को 27 वर्षीय गोलू नामदेव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहू पिछले 6 महीने से पति से अलग रह रही थी और अपने प्रेमी शिवम सोनी के साथ घूमने जाती थी। आए दिन घर आकर विवाद करती थी और बेटे को मरवाने की धमकियां देती थी। मां का कहना है कि बेटे ने कई बार पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    8 साल पहले हुई थी शादी 

    पुलिस के अनुसार मृतक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें पत्नी सहित चार लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। यही विवाद गोलू की आत्महत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जो अपनी मां के साथ रहते हैं। करीब 8 साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से दांपत्य जीवन में लगातार तनाव बना हुआ था।

    Twitter Post

    मां काम पर गई थी, घर लौटकर मिली दर्दनाक खबर

    घटना के समय मृतक की मां अनुसुईया बाई, जो घर-घर जाकर बर्तन मांजने का काम करती हैं, काम पर गई हुई थीं। घर लौटने पर उन्हें बेटे के फंदे पर झूलने की सूचना मिली। पड़ोसियों की मदद से गोलू को नीचे उतारा गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    मृतक के बड़े भाई अरविंद नामदेव ने पुलिस को बताया कि गोलू लंबे समय से मानसिक तनाव में था और पत्नी के व्यवहार से परेशान रहता था। इस कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की मां का आरोप है कि अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो शायद उनके बेटे की जान बचाई जा सकती थी।

    (रिपोर्ट - राजकुमार रजक)

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts