सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश,तेज हवाओं और बिजली के साथ मौसम बदला

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह झमाझम बारिश हुई, तेज हवाओं और गरज-बिजली के साथ मौसम बदला। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। आज अधिकतम तापमान 25-27°C और न्यूनतम 15-17°C रह सकता है। हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना पूरे दिन बनी रहेगी। आने वाले दिनों में आंशिक बादलों के साथ मौसम सामान्य रहेगा।
Follow on Google News
तेज हवाओं और बिजली के साथ मौसम बदला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने आज सुबह अचानक करवट ली। सुबह-सुबह तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन घर से निकलने वालों के लिए मुश्किलें भी बढ़ा दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बदलाव के मद्देनजर दिल्ली-NCR के लिए अलर्ट जारी किया है।

    ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड, पहले दिन ही कमाए 200 करोड़ से ज्यादा

    सुबह से ही बदलता मौसम

    सुबह करीब 5 बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और बिजली की चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम में यह बदलाव कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के सिलसिले को और बढ़ाता दिख रहा है। ऑफिस या स्कूल के लिए निकलने वालों को सामान्य समय से कम से कम 20-30 मिनट पहले घर से निकलने की सलाह दी जा रही है।

    तेज हवाओं और बिजली का असर

    दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। सतही हवाओं की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे है, जो कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। गरज और बिजली के साथ हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, तेज हवाओं और बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।

    आज का तापमान और मौसम का अनुमान

    IMD के अनुसार, दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 25°C से 27°C और न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहने का अनुमान है। सुबह से शाम तक हल्की बारिश के एक-दो दौर, गरज-बिजली और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। ऐसे मौसम में घर से निकलते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना जरूरी है।

    आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

    21 मार्च 2026 : दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28°C से 30°C और न्यूनतम तापमान 14°C से 16°C के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है। 22 मार्च 2026 : आसमान आंशिक बादलों से ढका रहेगा। फिलहाल आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts