Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पर्सनालिटी डेवलपमेंट और ऑर्गेनिक र्फामिंग में स्टूडेंट्स तलाश रहे कॅरियर, इस बार इन विषयों में ज्यादा एडमिशन

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 36 वोकेशनल कोर्स हो रहे संचालित
Follow on Google News
पर्सनालिटी डेवलपमेंट और ऑर्गेनिक र्फामिंग में स्टूडेंट्स तलाश रहे कॅरियर, इस बार इन विषयों में ज्यादा एडमिशन

भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) द्वारा कॉलेजों में एडमिशन के लिए चलाई गई 9 राउंड की प्रवेश प्रक्रिया खत्म हो गई है। यूजी- पीजी में पर्सनालिटी डेवलपमेंट और ऑर्गेनिक फार्मिंग में स्टूडेंट्स कॅरियर तलाश रहे हैं। वोकेशनल कोर्सों में पर्सनालिटी डेवलपमेंट में सर्वाधिक 1.98 लाख से अधिक और ऑर्गेनिक फार्मिंग में 92 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है। तीसरे नंबर पर पोषण और आहार में 22 हजार से अधिक एडमिशन हुए हैं। वहीं 6 कोर्स ऐसे हैं, जो 1 से 17 तक एडमिशन हुए हैं। यूजी-पीजी में मुख्य राउंड सहित 8 सीएलसी राउंड में करीब 5.93 लाख स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 1373 कॉलेजों में 9.91 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 मई से शुरू हुई थी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 36 वोकेशनल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। विभाग को दो साल में करीब 30 वोकेशनल कोर्सों में स्टूडेंट्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोर्स के यह हैं फायदे:

डिग्री के बाद भी बातचीत और बर्ताव का तरीका सही नहीं होने से जॉब नहीं मिल पाती है। पर्सनालिटी डेवलपमेंट जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उसे संवारने की प्रक्रिया है। इस कोर्स से स्वरोजगार और रोजगार के अवसर मिलते हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत व्यावसायिक कोर्स शुरू किए गए हैं। वोकेशनल कोर्सों में साढ़े चार लाख स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है। स्टूडेंट्स में रुझान बढ रहा है। -डॉ. धीरेन्द्र शुक्ला, ओएसडी, उच्च शिक्षा विभाग

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts