Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंडला में आवारा कुत्तों का आतंक: एक दिन में 25 लोगों को काटा, बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

मंडला जिले की नारायणगंज तहसील के ग्राम चिरईडोंगरी में आवारा कुत्तों के आतंक ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। एक ही दिन में 25 से 30 लोगों पर हुए हमले के बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल, आंगनबाड़ी और आयुर्वेदिक अस्पताल तक बंद रखने का फैसला लिया गया।
मंडला में आवारा कुत्तों का आतंक: एक दिन में 25 लोगों को काटा, बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
मंडला में आवारा कुत्तों का आतंक

मंडला। मंगलवार को साप्ताहिक हाट-बाजार के दौरान आवारा कुत्तों ने लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें 25 से 30 लोग घायल हो गए। इनमें 6 से 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बढ़ते हमलों के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और एहतियात के तौर पर बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को तत्काल पकड़ने और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

साप्ताहिक हाट-बाजार में मचा हड़कंप

मंगलवार को ग्राम चिरईडोंगरी में साप्ताहिक हाट-बाजार के दौरान अचानक आवारा कुत्तों ने एक के बाद एक लोगों पर हमला बोल दिया। इस हमले में 25 से 30 लोग घायल हो गए, जबकि 6 से 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। लगातार बढ़ते हमलों से पूरे गांव में डर का माहौल है।

/img/118/1785944254721

मासूम बच्ची पर भी झपटा कुत्ता

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक आवारा कुत्ता सड़क से गुजर रही एक मासूम बच्ची पर झपटता दिखाई दे रहा है। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित बचा लिया। इस घटना के बाद अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बच्ची को नहीं बचाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत और अधिक बढ़ गई है।

/img/118/1785944270380

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए बुधवार को गांव का शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और आयुर्वेदिक अस्पताल तक बंद रखा गया। एहतियात के तौर पर स्कूल प्रबंधन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को नहीं बुलाया। ग्रामीणों को भी सलाह दी गई कि स्थिति सामान्य होने तक बच्चों को घर से बाहर न भेजें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि इसकी जानकारी पर्यवेक्षक और संबंधित अधिकारियों को भी दे दी गई है।

इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री से 2 करोड़ का सोना जब्त, एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी समेत चार गिरफ्तार

बाउंड्री वॉल नहीं होने से बढ़ा खतरा

माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य चैनसिंह मरावी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण आवारा जानवर आसानी से अंदर आ जाते हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा पर हमेशा खतरा बना रहता है। बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को कई बार मौखिक और लिखित रूप से बताया जा चुका है, लेकिन अब तक निर्माण नहीं हो सका है।

Breaking News

ग्रामीणों ने प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

लगातार बढ़ रही घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्थानीय निकाय से आवारा कुत्तों को तत्काल पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। प्रभारी प्राचार्य चैनसिंह मरावी ने भी कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय नहीं खोला गया है। बाउंड्री वॉल नहीं होने से आवारा जानवर परिसर में प्रवेश कर जाते हैं और इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts