PlayBreaking News

Share Market Forecast:अगले हफ्ते शेयर बाजार में रह सकती है जोरदार हलचल, 5 बड़े फैक्टर तय करेंगे बाजार की दिशा

अगले हफ्ते शेयर बाजार में जोरदार हलचल की संभावना है। अमेरिका-ईरान तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की कीमतें और ग्लोबल संकेत बाजार की चाल तय करेंगे।
Follow on Google News
अगले हफ्ते शेयर बाजार में रह सकती है जोरदार हलचल, 5 बड़े फैक्टर तय करेंगे बाजार की दिशा

25 मई से शुरू होने वाला कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी अहम रहने वाला है। अमेरिका-ईरान तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की कीमतें और ग्लोबल संकेत बाजार की चाल तय करेंगे। निवेशकों की नजर खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और टेक्निकल लेवल्स पर रहेगी।

1. अमेरिका-ईरान तनाव पर शांति समझौते की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर समझौता लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। दोनों देशों के बीच अंतिम शर्तों पर बातचीत जारी है। बताया जा रहा है कि इस समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को दोबारा खोला जा सकता है। यह दुनिया का बेहद अहम समुद्री मार्ग है जहां से ग्लोबल तेल सप्लाई का करीब 20% हिस्सा गुजरता है। अगर तनाव कम होता है तो सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आ सकती है जिसका सकारात्मक असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है।

2. विदेशी निवेशकों की बिकवाली बनी चिंता

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को ₹4,440 करोड़ के शेयर बेचे। इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹6,003 करोड़ की खरीदारी कर बाजार को सपोर्ट दिया। हालांकि पूरे साल 2026 में FIIs अब तक ₹2.22 लाख करोड़ के शेयर बेच चुके हैं। सिर्फ मई महीने में ही विदेशी निवेशकों ने ₹30,374 करोड़ की बिकवाली की है। लगातार तीसरे महीने विदेशी निवेशकों के नेट सेलर बने रहने से बाजार पर दबाव बना हुआ है।

Featured News

3. ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आने से टेक और चिप सेक्टर के शेयरों को सपोर्ट मिला। डाऊ जोन्स 294 अंक चढ़कर 50,580 पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.37% की तेजी रही और यह 7,473 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि टेक शेयरों पर दबाव के चलते नैस्डैक में हल्की गिरावट देखने को मिली।

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG ने भी तोड़ी कमर : 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, ऑटो-कैब से लेकर आम आदमी तक सब पर असर

4. सेंसेक्स और निफ्टी के अहम टेक्निकल लेवल

फिलहाल बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 75,400 से 75,600 के दायरे में घूम रहा है। ऊपर की तरफ 75,800 से 76,000 के बीच मजबूत रेजिस्टेंस है जबकि नीचे 74,600 से 74,400 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है। अगर इंडेक्स इन लेवल्स को मजबूती से तोड़ता है तो बाजार में बड़ा मूव देखने को मिल सकता है। निफ्टी में अभी भी दबाव बना हुआ है। नीचे की तरफ 23,150 से 23,250 का जोन पहला सपोर्ट माना जा रहा है। इसके बाद 22,900 का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा। वहीं ऊपर की तरफ 23,800 से 24,000 के बीच मजबूत रुकावट बनी हुई है। अगर निफ्टी इस जोन को पार कर जाता है तो बाजार में नई तेजी शुरू हो सकती है और इंडेक्स 24,500 से 24,650 तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें: प्लेन विन्डो के ऊपर बने ब्लैक ट्राएंगल का क्या है राज ? फ्लाइट में बैठे कई यात्री नहीं जानते इसका असली काम

5. कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी नजर

भारतीय बाजार के लिए कच्चे तेल की कीमतें बेहद अहम रहेंगी क्योंकि भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल आयात करता है। शुक्रवार को अमेरिकी WTI क्रूड 0.67% गिरकर 97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं ब्रेंट क्रूड 1.63% बढ़कर 103.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अगर मिडिल ईस्ट तनाव कम होता है और तेल की कीमतों में गिरावट आती है तो इससे भारतीय बाजार और रुपये दोनों को राहत मिल सकती है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts