Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका में मंदी की आशंका... युद्ध की आहट से भारतीय शेयर बाजार में भूचाल, निफ्टी-सेंसेक्स में भारी गिरावट

Follow on Google News
अमेरिका में मंदी की आशंका... युद्ध की आहट से भारतीय शेयर बाजार में भूचाल, निफ्टी-सेंसेक्स में भारी गिरावट
बिजनेस डेस्क। अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज 5 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मच गया। सेंसेक्स में 2,500 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। ये 78,481 के करीब आ गया है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 711 अंक की गिरावट है, ये 24,00 के स्तर पर आ गया है। मार्केट में सभी सेक्टर्स लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज के कारोबार में निफ्टी रियल्टी, बैंक, मेटल और ऑटो इंडेक्स में 4% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं आईटी, मीडिया और ऑयल इंडेक्स भी करीब 3% नीचे हैं। सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में टाटा मोटर्स, मारुति, टाइटन और टाटा स्टील हैं, जो करीब 4% नीचे हैं।  

शेयर बाजार के लिए आज 'ब्लैक मंडे'

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार 5 अगस्त को शेयर बाजार बुरी तरह टूटकर ओपन हुआ। BSE Sensex 1,310.47 अंक या 1.62 फीसदी की गिरावट के साथ 79,671.48 के लेवल पर खुला, तो वहीं निफ्टी 404.40 अंक या 1.64 फीसदी बिखरकर 24,313.30 पर ओपन हुआ। मार्केट खुलने के साथ जहां 2368 शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं करीब 442 शेयरों में तेजी देखने को मिली। बाजार के दोनों इंडेक्स में ये शुरुआती गिरावट कुछ ही मिनटों में और बढ़ गई। सुबह 9.20 बजे पर सेंसेक्स 1,585.81 अंक या 1.96% की गिरावट लेकर 79,396.14 के लेवल पर आ गया, जबकि Nifty 499.40 अंक या 2.02% फिसलकर 24,218.30 के लेवल पर पहुंच गया।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

अमेरिका में ऐसा क्या हुआ?

दरअसल, अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डाटा में बड़ी कमी आई है, जो संकेत दे रहा है अमेरिका में मंदी आ सकती है। साथ ही बेरोजगारों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी भी हुई है, जिसका असर सीधे अमेरिकी बाजार पर पड़ा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, गोल्डमैन सैश ग्रुप इंक के अर्थशास्त्रियों ने अगले साल अमेरिका में मंदी आने के अनुमान को 15 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया है। अमेरिका में बेरोजगारी दर 4.3 फीसदी पर पहुंच गई है। यह अक्टूबर 2021 के बाद अमेरिका में बेरोजगारी का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बेरोजगारी की दर में यह बढ़ोतरी बाजार के अनुमान से ज्यादा है और इसने एक बार फिर से मंदी के डर को तेज कर दिया है। एनालिस्ट का मानना है कि, बेरोजगारी का बढ़ना आने वाली मंदी का संकेत है। वहीं IT सेक्टर में छंटनी के ऐलान से भी संकट और गहरा गया है, जिससे ग्लोबल आईटी सेक्टर भी भारी दबाव में है।

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

इससे पहले शुक्रवार यानी 2 अगस्त को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 885 अंक की गिरावट के साथ 80,981 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 293 अंक की गिरावट के साथ 24,717 के स्तर पर बंद हुआ था। गिरावट के बीच शेयर बाजार निवेशकों को 4.56 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।

क्यों गिरा बाजार

  • ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आशंका की वजह से ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट है। जिसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है।
  • अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है, जिसकी वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी दिन गिरावट रही। दुनियाभर के बाजारों में इसका असर दिख रहा है।
  • वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने एपल में अपनी 50% हिस्सेदारी बेच दी है। अन्य बड़े निवेशक भी सेलिंग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- LPG Price Hike : आज से महंगा हो गया गैस सिलेंडर, दिल्ली से भोपाल तक अब ये हैं नए रेट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts