PlayBreaking News

LPG Price Hike : आज से महंगा हो गया गैस सिलेंडर, दिल्ली से भोपाल तक अब ये हैं नए रेट

Follow on Google News
LPG Price Hike : आज से महंगा हो गया गैस सिलेंडर, दिल्ली से भोपाल तक अब ये हैं नए रेट
बिजनेस डेस्क। बजट 2024-25 के पेश होने के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। आज यानी 1 अगस्त 2024 से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया है। 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 8.50 रुपए तक महंगा हो गया है। पिछले महीने जुलाई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट 30 रुपए कम किए गए थे। वहीं 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट

दिल्ली में दाम अब 6.50 रुपए बढ़कर 1652.50 हो गए हैं। कोलकाता में यह 8.50 रुपए बढ़कर 1764.50 में मिल रहा है। मुंबई में सिलेंडर 7 रुपए बढ़कर 1605 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1817 रुपए का मिल रहा है। भोपाल में यह 7 रुपए बढ़कर 1,658.00 का हो गया है।
शहर नए दाम (रुपए में) पुराने दाम (रुपए में)
दिल्ली 1652.50 1646
मुंबई 1605 1598
कोलकाता 1764.50 1756
चेन्नई 1817 1809.50
भोपाल 1,658 1651

महिला दिवस पर घरेलू सिलेंडर में की थी कटौती

इससे पहले महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी। इसके बाद Domestic LPG Cylinder के दाम 100 रुपए तक कम हो गए थे। फिलहाल इन सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट

शहर नए दाम (रुपए में) पुराने दाम (रुपए में)
दिल्ली 803.00 903.00
मुंबई 802.50 902.50
कोलकाता 829.00 929.00
चेन्नई 815.50 918.50
भोपाल 808.50 909.50
जयपुर 806.50 906.50
पटना 901.00 1001.00
रायपुर 874.00 974.00

जुलाई में हुई थी कीमतों में कटौती

इससे पहले जुलाई महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 30 रुपए तक कम हो गए थे। तब दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1676 रुपए से घटकर 1646 रुपए, कोलकाता में ये 1787 की जगह 1756 रुपए, चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1840.50 रुपए की जगह 1809.50 रुपए और मुंबई में इसका दाम 1629 रुपए से घटकर 1598 रुपए पर आ गया था।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर

सरकार ने इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि, PM मोदी ने ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।

पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और बढ़ी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। ये फैसला 7 मार्च को कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि, 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती थी, अब 12 पर मिलेगी। ये भी पढ़ें- महिला दिवस पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान : LPG सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम हुए, PM बोले- जनता का बोझ कम किया
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts