Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सौतेला पिता ही कर रहा था बच्ची के साथ कुकर्म, CWC ने 10 साल की मासूम का किया रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
सौतेला पिता ही कर रहा था बच्ची के साथ कुकर्म, CWC ने 10 साल की मासूम का किया रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। शहर को जल्द भिक्षुक मुक्त करने की मुहिम इंदौर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसी के तहत बाल कल्याण समिति सहित अन्य NGO को इस कार्य में लगाया गया है। सड़क पर भीख मांगने वाले नाबालिग बच्चों और उनके परिजनों को सड़कों से उठाकर उन्हें किसी सही जगह पहुंचाया जाए और उन्हें भीख मांगने से दूर करें। बाल कल्याण समिति द्वारा जहां पूरे शहर में रेस्क्यू ऑपरेशन कर इन भिक्षुओं को समिति में लाया जा रहा है। वहीं, एक दिन पहले इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में 10 साल की मासूम ने बाल कल्याण समिति को अपनी दर्द भरी कहानी बताई। 10 साल की मासूम ने बताया कि उसका सौतेला पिता उसके साथ अश्लील हरकत करता था। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने सौतेले पिता को पुलिस के हवाले कर दिया।

मां ने कर ली दूसरी शादी, भीख मांगता है पूरा परिवार

संयोगितागंज थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि बाल कल्याण समिति भिक्षुक रहित इंदौर शहर बनाने की कवायद में जुटी है। इसके चलते बाल कल्याण समिति के सदस्य शुक्रवार को संयोगितागंज थाना क्षेत्र में जब घूम रहे थे। तभी उन्हें एक 10 साल की नाबालिग मिली। जब नाबालिग ने अपना दर्द बताया तो तुरंत सीडब्ल्यूसी ने एक्शन लिया। नाबालिग ने बताया कि उसकी मां ने दूसरी शादी की है। पहले पिता के हम 5 बहन-भाई थे, जिसमें से तीन बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं, पीड़िता की मां ने कुछ समय पहले ही दूसरी शादी की है। उनकी शादी आरोपी अशोक यादव निवासी सीआरपी लाइन से हुई है। अशोक और पीड़िता की मां सहित सभी भीख मांगने का ही काम करते हैं।

मां के घर में नहीं होने पर बेटी से करता था अश्लील हरकत

कुछ दिनों से बच्ची का सौतेले पिता उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत किया करते था। वह डर की वजह से मां को कुछ नहीं बता पाती थी और चुपचाप ही रहती थी। उसकी हरकतें बढ़ने लगी और वह हमेशा इस तरह की अश्लील हरकतें करने लगा। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल ने जब नाबालिग बच्चों की काउंसलिंग की तो वह चौंक गई और उन्होंने तुरंत आरोपी अशोक यादव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। (इनपुट- हेमंत नागले) ये भी पढ़ें-दुष्कर्म के आरोपी पति को बचाने गई पत्नी के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद गर्भवती को पेट्रोल डालकर जलाया; जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही जंग
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts