Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रदेश का एसजीडीपी 9.37%, प्रति व्यक्ति आय दस हजार ज्यादा बढ़ी

राज्य सरकार ने विधानसभा के पटल पर रखा आर्थिक सर्वेक्षण
Follow on Google News
प्रदेश का एसजीडीपी 9.37%, प्रति व्यक्ति आय दस हजार ज्यादा बढ़ी

भोपाल। राज्य सरकार ने मंगलवार को प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण राज्य विधानसभा सत्र के दौरान सदन में रखा। सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेश के स्टेट जीडीपी (एसजीडीपी) में 9.37 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है और एक साल में प्रति व्यक्ति की आय में दस हजार रुपए का इजाफा हुआ है। हालांकि कृषि क्षेत्र में गेहूं उपज में कमी आई है जबकि दुग्ध उत्पादन में प्रदेश आज भी देश में तीसरे स्थान पर है। वर्ष 2023-24 के लिए प्रदेश का मौजूदा कीमतों पर राज्य जीडीपी 13.63 करोड़ रु. से ज्यादा पहुंच गया। पिछले साल यह 12.46 करोड़ रु. था। इसमें उत्पादन, वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य दोनों की वृद्धि शामिल है।

4 गुना हुई प्रति व्यक्ति आय

  • 2011-12 से 2023-24 तक मप्र की प्रति व्यक्ति चार गुना बढ़ी है।
  • 11-12 में 38,497 रु. थी।
  • 22-23 में 1.32 लाख रु. थी।
  • 23-24 में यह 1.42 लाख रुपए हो गई है।

अनाज उत्पादन में गिरावट: पिछले साल अनाज के उत्पादन में 1.91 प्रतिशत की कमी आई है। जबकि प्रमुख फसलों के उत्पादन में महज 0.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कितना उत्पादन बढ़ा

  • दलहन : 42.62 प्रतिशत
  • तिलहन: 7.32 प्रतिशत
  • सब्जी : 235.41 से बढ़कर 242.62 लाख मीट्रिक टन
  • फल : 95.10 से बढ़कर 95.54 लाख मीट्रिक टन
  • राजस्व में बढ़ोत्तरी: वर्ष 2023- 24 में राजस्व आधिक्य राशि रुपए 413 करोड़ रहने का अनुमान है, इसे कोरोना काल की राजस्व घाटे की स्थिति से उबरने का संकेत हैं।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts