Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

श्रद्धा की भीड़ में मौत की चीखें… धार्मिक स्थलों पर बार-बार क्यों दोहराते हैं हादसे? हाल के वर्षों में देश के कई स्थानों पर मची भगदड़

Follow on Google News
श्रद्धा की भीड़ में मौत की चीखें… धार्मिक स्थलों पर बार-बार क्यों दोहराते हैं हादसे? हाल के वर्षों में देश के कई स्थानों पर मची भगदड़

नई दिल्ली। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ यात्रा के बाद रास्ता खुलते ही भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ पड़े। भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर भगदड़ मच गई, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

अफवाह बनी हादसे की वजह

चश्मदीदों के मुताबिक, सीढ़ियों पर लगे बिजली के पिलर में शॉर्ट सर्किट की अफवाह फैली थी, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया और उन्होंने भागना शुरू कर दिया। इसी दौरान भीड़ में भगदड़ मच गई और कई श्रद्धालु सीढ़ियों से गिर पड़े या कुचल गए। प्रशासन ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है। मनसा देवी मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

देश में बार-बार दोहराए जा रहे हैं ऐसे हादसे

यह कोई पहली बार नहीं है जब देश के किसी धार्मिक स्थल पर भगदड़ की वजह से जानें गई हों। धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है। नीचे ऐसे ही कुछ बड़े हादसों की सूची दी गई है, जो प्रशासनिक लापरवाही और भीड़ नियंत्रण की कमी की तरफ इशारा करती है…

हाल के वर्षों में भगदड़ की बड़ी घटनाएं

  • 29 जून 2025, पुरी: रथ यात्रा के दौरान भगदड़ में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 घायल
  • 03 मई 2025, गोवा: मंदिर उत्सव में भगदड़ से 6 की मौत
  • 08 जनवरी 2025, तिरुपति: वैकुंठ एकादशी उत्सव में भगदड़, 6 मृतक, 20 घायल
  • 29 जनवरी 2025, उत्तर प्रदेश : प्रयागराज कुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत
  • 12 अगस्त 2024, बिहार: बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत
  • 02 जुलाई 2024, हाथरस: सत्संग के दौरान भगदड़, 121 लोगों की मौत
  • 01 जनवरी 2022, वैष्णो देवी: श्रद्धालुओं की भीड़ से मची भगदड़, 12 मौतें
  • 31 मार्च 2023, इंदौर: बावड़ी की स्लैब गिरने से 36 की जान गई
  • 14 जुलाई 2015, आंध्र प्रदेश: पुष्करम उत्सव में भगदड़, 27 मरे
  • 03 अक्टूबर 2014, पटना (बिहार) : दशहरा समारोह में भगदड़ से 32 लोग मारे गए
  • 13 अक्टूबर 2013, दतिया (म.प्र.): रतनगढ़ मंदिर में भगदड़, 115 मरे
  • 19 नवंबर 2012, पटना (बिहार) : छठ पूजा के दौरान अस्थाई पुल के ढहने से मची भगदड़ में 20 लोग मरे
  • 14 जनवरी 2011, केरल : सबरीमाला मंदिर में भगदड़ में 106 लोगों की मौत
  • 04 मार्च 2010, प्रतापगढ़ (उ.प्र.): मंदिर में मुफ्त सामान वितरण के दौरान भगदड़, 63 मरे
  • 03 अगस्त 2008, हिमाचल प्रदेश : नैना देवी मंदिर में चट्टान गिरने की अफवाह मची भगदड़ में 162 लोग मारे गए
  • 30 सितंबर 2008, जोधपुर: चामुंडा देवी मंदिर में अफवाह से भगदड़, 250 की मौत
  • 27 अगस्त 2003, महाराष्ट्र : नासिक कुंभ मेले में स्नान के दौरान भगदड़ में 39 लोग मारे गए
  • 25 जनवरी 2005, सतारा: मंधारदेवी मंदिर में भगदड़, 340 से अधिक मरे
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts