Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अर्श से फर्श तक की कहानी!सचिन के साथ चमका था नाम, अब विनोद कांबली की जिंदगी पर बनेगी वेब सीरीज

सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की जिंदगी पर वेब सीरीज बनने जा रही है। ZEE5 के लिए बन रही इस सीरीज में उनके क्रिकेट करियर, संघर्ष, विवाद और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा। जानें डायरेक्टर, कास्टिंग, शूटिंग प्लान और कांबली के क्रिकेट करियर के आंकड़े।
सचिन के साथ चमका था नाम, अब विनोद कांबली की जिंदगी पर बनेगी वेब सीरीज
सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की जिंदगी पर वेब सीरीज बनने जा रही है।

एक समय भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की दोस्ती और बल्लेबाजी की खूब चर्चा होती थी। दोनों बचपन के दोस्त थे और मशहूर कोच रमाकांत आचरेकर से क्रिकेट की ट्रेनिंग लेते थे। दोनों ने स्कूल क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया और कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सचिन ने आगे चलकर क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं, जबकि कांबली का करियर उम्मीदों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ सका। अब उनकी जिंदगी के इसी उतार-चढ़ाव को एक वेब सीरीज में दिखाने की तैयारी हो रही है।

विनोद कांबली की जिंदगी पर बनेगी वेब सीरीज

विनोद कांबली की जिंदगी पर बनने वाली इस वेब सीरीज का नाम 'कांबली' रखा गया है। इसे डायरेक्टर अभिजीत देशपांडे बना रहे हैं और यह सीरीज ZEE5 के लिए तैयार की जा रही है। इस प्रोजेक्ट को 200 नॉटआउट प्रोडक्शंस के रवि भागचंदका प्रोड्यूस कर रहे हैं। रवि भागचंदका सचिन तेंदुलकर पर बनी डॉक्यूमेंट्री से भी जुड़े रहे हैं। अभिजीत देशपांडे के मुताबिक, कांबली की कहानी पर लिखने का काम 2019 में ही शुरू हो गया था।

ये भी पढ़ें: Raipur: आजादी की गाथा से विकास की तस्वीर तक, टाउन हॉल प्रदर्शनी में दिखा छत्तीसगढ़ का गौरव और भविष्य

फिल्म से वेब सीरीज तक कैसे पहुंचा प्रोजेक्ट?

शुरुआत में विनोद कांबली की जिंदगी पर मराठी फिल्म बनाने का विचार था। लेकिन उनकी जिंदगी पर रिसर्च करते-करते मेकर्स को लगा कि कहानी बहुत बड़ी और उतार-चढ़ाव से भरी हुई है। कांबली की जिंदगी में क्रिकेट, सफलता, विवाद, संघर्ष और निजी परेशानियों जैसे कई पहलू रहे हैं। ऐसे में इन सभी चीजों को करीब दो-ढाई घंटे की फिल्म में समेटना मुश्किल था। इसके बाद मेकर्स ने इसे फिल्म की जगह वेब सीरीज बनाने का फैसला किया, ताकि उनकी जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को विस्तार से दिखाया जा सके।

हिंदी में क्यों बनाई जा रही है सीरीज?

मेकर्स ने इस कहानी को हिंदी में बनाने का फैसला किया है। उनका मानना है कि हिंदी भाषा में इसे देश के ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाया जा सकेगा। डायरेक्टर अभिजीत देशपांडे के मुताबिक, यह सिर्फ क्रिकेट से जुड़ी कहानी नहीं है, बल्कि एक ऐसे इंसान की कहानी है जिसने सफलता देखी और फिर जिंदगी में कई मुश्किल दौर का सामना किया।

कांबली के संघर्ष पर रहेगा फोकस

कांबली को एक समय भारत के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में गिना जाता था। सचिन के साथ उनका नाम भी क्रिकेट जगत में तेजी से आगे बढ़ रहा था। वेब सीरीज में यह दिखाने की कोशिश होगी कि शानदार शुरुआत के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए और किन परिस्थितियों ने उनके करियर को प्रभावित किया। मेकर्स कांबली की जिंदगी के उन पहलुओं को भी सामने लाना चाहते हैं, जिनके बारे में आम लोग बहुत ज्यादा नहीं जानते।

Breaking News

लुक और किरदार के लिए कैसी होगी कास्टिंग?

सीरीज में विनोद कांबली का किरदार निभाने के लिए मेकर्स एक ऐसे कलाकार की तलाश कर रहे हैं, जो कांबली जैसा दिखने के साथ-साथ किरदार में स्वाभाविक लगे। टीम किसी बड़े स्टार को लेने के बजाय ऐसे अभिनेता को प्राथमिकता देना चाहती है, जो पर्दे पर कांबली की भूमिका को असली अंदाज में निभा सके। अभी इस वेब सीरीज की कास्टिंग पूरी नहीं हुई है।

नवंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग

मेकर्स की योजना नवंबर 2026 से वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने की है। तय शेड्यूल के मुताबिक शूटिंग हुई तो इसे करीब 4 महीने में पूरा करने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: पिता की मौत पर नहीं पहुंचीं बेटियां, अब तेरहवीं में भी रहीं गैरहाजिर; समाज के लोगों ने निभाईं सभी रस्में

ऐसा रहा विनोद कांबली का क्रिकेट करियर

विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले।

टेस्ट क्रिकेट में:

  • 17 मैचों में 21 पारियां
  • 1084 रन
  • 4 शतक
  • 3 अर्धशतक

वनडे क्रिकेट में:

  • 104 मैचों में 97 पारियां
  • 2477 रन
  • 2 शतक
  • 14 अर्धशतक

कांबली का क्रिकेट करियर भले ही लंबा नहीं रहा, लेकिन उनकी प्रतिभा और शुरुआती सफलता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के यादगार नामों में शामिल कर दिया। अब उनकी जिंदगी की अनकही और संघर्ष भरी कहानी वेब सीरीज के जरिए दर्शकों तक पहुंचने वाली है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts