PlayBreaking News

Vaibhav Sooryavanshi :वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया तूफान, सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड बना दिया है। वैभव ने 43 छक्कों के साथ अभिषेक शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
Follow on Google News
वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया तूफान, सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने
Vaibhav Sooryavanshi

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अगर किसी एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वह हैं 15 साल के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी। अपने डेब्यू सीजन में ही वैभव ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए करीब 500 रन बना दिए हैं। हर मैच में वह कोई न कोई नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

आइए जानते हैं आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में।

1. वैभव सूर्यवंशी – 43 छक्के (IPL 2025)

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में डेब्यू करते ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 12 मैचों की 12 पारियों में 40.5 की औसत से 486 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 43 छक्के निकले हैं, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं। वैभव ने इस सीजन एक शतक और दो अर्धशतक भी लगाए हैं।

2. अभिषेक शर्मा – 42 छक्के (IPL 2024)

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 16 मैचों में 32.36 की औसत से 484 रन बनाए। इस सीजन अभिषेक के बल्ले से 42 छक्के निकले थे। उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारियां भी खेली थीं।

ये भी पढ़ें: NSG के रीजनल हब पहुंचे धोनी : मशीनगन चलाई, कमांडोज से पूछा- फीट लग रहा हूं ना...

3. श्रेयस अय्यर – 39 छक्के (IPL 2025)

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 17 मैचों में 50.33 की औसत से 604 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 39 छक्के निकले। श्रेयस ने पूरे सीजन में छह अर्धशतक भी लगाए।

4. विराट कोहली – 38 छक्के (IPL 2016)

विराट कोहली का नाम आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल है। उन्होंने 2016 के सीजन में 16 मैचों में 81.08 की औसत से 973 रन बनाए थे। उस सीजन कोहली ने 38 छक्के लगाए थे। उनके बल्ले से चार शतक और सात अर्धशतक भी देखने को मिले थे।

5. विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव – 38 छक्के

विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 मैचों में 741 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 38 छक्के लगाए। उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले थे। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में 16 मैचों में 717 रन बनाए और 38 छक्के जड़े थे। सूर्या ने पूरे सीजन में पांच अर्धशतकीय पारियां खेली थीं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts