Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NSG के रीजनल हब पहुंचे धोनी :मशीनगन चलाई, कमांडोज से पूछा- फीट लग रहा हूं ना...

इस बातचीत ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। यह पहली बार नहीं है जब धोनी किसी सैन्य कैंप में पहुंचे हों। इससे पहले भी वे 2023 में NSG कैंप का दौरा कर चुके हैं।
मशीनगन चलाई, कमांडोज से पूछा- फीट लग रहा हूं ना...

स्पोर्ट्स डेस्क। एम एस धोनी एक बार फिर अपने सेना के प्रति प्रेम को लेकर चर्चा में हैं। IPL के बीच रविवार को धोनी चेन्नई स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे, जहां उन्होंने सब-मशीनगन और पिस्टल से फायरिंग की। इस दौरान उन्होंने NSG कमांडोज और उनके परिवारों के साथ समय बिताया और उनके साथ खाना भी खाया।

44 साल के धोनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फायरिंग सेशन के दौरान धोनी बेहद सहज और आत्मविश्वास से भरे नजर आए।

कमांडोज से पूछा- फिट लग रहा हूं न?

NSG कैंप में धोनी ने जवानों से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत भी की। उन्होंने कमांडोज से पूछा, “फिट लग रहा हूं न?” इस पर जवानों ने जवाब दिया कि पिछली बार जब वे आए थे, तब उससे भी ज्यादा फिट थे। धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, जैसे-जैसे समय बढ़ता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है। इस बातचीत ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। यह पहली बार नहीं है जब धोनी किसी सैन्य कैंप में पहुंचे हों। इससे पहले भी वे 2023 में NSG कैंप का दौरा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli's Record : विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में 9वीं बनाए 500 रन

टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं धोनी

क्रिकेट के अलावा धोनी का भारतीय सेना से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्हें 2011 में भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी। वे पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं। धोनी जम्मू-कश्मीर में सेना के साथ ट्रेनिंग भी कर चुके हैं।

Featured News

सेना से जुड़े धोनी के बड़े पड़ाव

  • 2011: टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली
  • 2015: आगरा में 5 पैराशूट जंप पूरी कर क्वालिफाइड पैराट्रूपर बने
  • 2018: पद्मभूषण लेने सेना की यूनिफॉर्म में पहुंचे
  • 2019: वर्ल्ड कप के बाद जम्मू-कश्मीर में सेना के साथ 2 हफ्ते बिताए
  • गार्ड ड्यूटी और पेट्रोलिंग जैसी गतिविधियों में भी हिस्सा लिया

IPL में अब तक नहीं खेल पाए धोनी

धोनी इस समय चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं, लेकिन काफ स्ट्रेन यानी पिंडली की चोट के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपक स्टेडियम में अपना आखिरी लीग मैच खेलने जा रही है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि धोनी मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

हालांकि, अब तक टीम मैनेजमेंट या धोनी की ओर से खेलने को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिला है। फ्रेंचाइजी ने पहले बताया था कि धोनी दोबारा चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से उनकी वापसी में देरी हुई।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts