Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिलांग से गाजीपुर 1,162.3 KM तक का सफर... अकेले या था कोई साथ ? सोनम रघुवंशी से जुड़े उठे ये 3 अनसुलझे सवाल

Follow on Google News
शिलांग से गाजीपुर 1,162.3 KM तक का सफर... अकेले या था कोई साथ ? सोनम रघुवंशी से जुड़े उठे ये 3 अनसुलझे सवाल
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज मामले की मुख्य आरोपी सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक ढाबे से हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपने भाई गोविंद को वीडियो कॉल कर अपनी लोकेशन साझा की, जिसके बाद उसे पकड़ा गया।

अब भी कायम हैं तीन बड़े सवाल

हालांकि सोनम की गिरफ्तारी से केस में हलचल तेज हुई है, लेकिन अब भी कुछ अहम सवाल हैं जिनके जवाब बाकी हैं- सोनम शिलांग से गाजीपुर कैसे पहुंची? शिलांग से गाजीपुर की दूरी लगभग 1162.3 KM किलोमीटर है, कोई सीधी ट्रेन भी नहीं है। ऐसे में बिना किसी मदद के उसका इतने दूर पहुंचना हैरान करता है। इंदौर की रहने वाली सोनम गाजीपुर क्यों पहुंची? जब सोनम इंदौर की मूल निवासी है, तो उसने गाजीपुर का ही रुख क्यों किया? क्या वह किसी खास वजह से वहां गई थी? क्या गाजीपुर में कोई स्थानीय मददगार था? यदि मान लें कि सोनम अकेले आई, तो क्या उसे वहां किसी से छिपने या मदद का वादा मिला था? या फिर इस हत्याकांड से जुड़े अन्य लोगों का गाजीपुर से कोई संबंध है?

जल्द हो सकता बड़ा खुलासा!

पुलिस अब सोनम से पूछताछ कर इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है। मेघालय और एमपी पुलिस की संयुक्त जांच से उम्मीद की जा रही है कि जल्द इस मामले की कड़ियां जुड़ेंगी और हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो पाएगा।

वीडियो कॉल से खुला राज, भाई को दी जानकारी

सूत्रों के अनुसार सोनम ने एक ढाबे वाले से मोबाइल लेकर अपने भाई गोविंद को वीडियो कॉल किया। कॉल में उसने बताया कि वह गाजीपुर में है और डर के माहौल में रह रही है। गोविंद ने यह सूचना तत्काल राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी और शिलांग पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और सोनम को पकड़ लिया।

पुलिस करेगी पेशी, शिलांग ले जाने की तैयारी

गाजीपुर पुलिस ने सोनम को हिरासत में लेने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया। अब मेघालय पुलिस की टीम के गाजीपुर पहुंचने का इंतजार है। सोनम को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जाया जाएगा, जहां आगे की पूछताछ होगी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts