Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sonam Kapoor :सोनम कपूर ने कंफर्म की दूसरी प्रेग्नेंसी, स्टाइलिश अंदाज में दिखाया बेबी बंप

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर इंस्टाग्राम पर अनाउंस की है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ कई फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘मदर’।
सोनम कपूर ने कंफर्म की दूसरी प्रेग्नेंसी, स्टाइलिश अंदाज में दिखाया बेबी बंप
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशी फैंस के साथ शेयर कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। पोस्ट के आते ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाइयों से घेर लिया। 

    स्टाइलिश अंदाज में किया ऐलान

    बता दें कि, सोनम कपूर ने आज (20 नवंबर) इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उन्होंने पिंक कलर के हॉट-पिंक प्योर वूल आउटफिट में कई फोटोज शेयर कीं। जिसमें सोनम ने कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा Mother साथ में किस वाला इमोजी और पति आनंद आहूजा को टैग किया।

    कब होगी डिलीवरी?

    सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि बच्चा साल 2026 के स्प्रिंग में आने वाला है। भारत में फरवरी से अप्रैल को स्प्रिंग सीजन माना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोनम की डिलीवरी अगले साल इसी में होगी।

    Uploaded media

    सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

    सोनम के पोस्ट पर करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, भूमि पेडनेकर, परिणीति चोपड़ा, शनाया कपूर और उनकी मां सुनीता कपूर समेत कई सितारों ने प्यार जताया। जिसमें आनंद आहूजा ने कॉमेंट किया Double Trouble जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद सोनम को जुड़वां बच्चे होने वाले हैं। वहीं कुछ का कहना है कि यह मजाक उनके पहले बेटे वायु और आने वाले बच्चे को जोड़कर लिखा गया है।

    लंबे समय से चल रही थीं चर्चाएं

    बीते कुछ दिनों से सोनम की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें चल रही थीं। हालांकि सोनम या उनके परिवार ने कोई पुष्टि नहीं की थी। अब खुद सोनम ने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर आखिरकार गुड न्यूज दे दी है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts