Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Anuppur News : पहले छोटे बेटे ने जिंदा मां का बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र, अब निधन के बाद बड़ा बेटा डेथ सर्टिफिकेट बनवाने को भटक रहा; जानें पूरा मामला

Follow on Google News
Anuppur News : पहले छोटे बेटे ने जिंदा मां का बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र, अब निधन के बाद बड़ा बेटा डेथ सर्टिफिकेट बनवाने को भटक रहा; जानें पूरा मामला
अनूपपुर। बिजुरी थाना क्षेत्र में में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी जिंदा मां का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। वहीं अब 3 साल बाद महिला की मौत होने पर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बड़ा बेटा भटक रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। क्योंकि पूर्व में ही जीवित अवस्था में महिला के छोटे बेटे ने उसकी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया था। ताकि उसके नाम पर संपत्ति कर सके।

बड़ा बेटा काट रहा दफ्तर के चक्कर

दरअसल, अनूपपुर में बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र में छोटे बेटे ने संपत्ति के लालच में 5 साल पहले ही बीमार मां को फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए मार दिया था। इस मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब मां के मौत के बाद बड़ा बेटा डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदन दिया। महिला की मृत्यु के बाद उसका बड़ा बेटा पदुमनारायण पांडेय, अब सहीं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कभी इस दफ्तर तो कभी उस दफ्तर के चक्कर काट रहा है।

3 जनवरी 2019 को बना फर्जी सर्टिफिकेट

बिजुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 6 निवासी महिला सिवकलिया पांडेय की मृत्यु 13 फरवरी 2024 को हुई, जिनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र विनोद पांडे ने जमीन जायजाद के लालच में 3 जनवरी 2019 को बनवा लिया था। महिला की मौत के बाद उसका बड़ा बेटा पदुमनारायण पांडेय मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने के लिए नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। जहां पूर्व में ही महिला के नाम पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की वजह से नया प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने की बात नगर पालिका के द्वारा कही जा रही है।

प्रकरण कोट में विचाराधीन

विनोद पांडेय के खिलाफ बिजुरी पुलिस ने इस मामले में पूर्व में 14 जनवरी 2020 को अपराध दर्ज किया जा चुका है, जिसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।

जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

इसके साथ ही अभी तक महिला का वास्तविक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पाने की वजह से परिवार को शासकीय दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिजुरी पवन कुमार साहू ने बताया, जिस कर्मचारी ने तत्कालीन समय में बिना जांच के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया था, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मामले में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले नपा के कर्मचारी विनोद पांडे और नगर पालिका में योजना शाखा प्रभारी सत्येंद्र सिंह को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। ये भी पढ़ें- कोलकाता में बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी पर हमला, बाइक सवार ने फोड़े कार के शीशे, वीड‍ियो में रोती दिखीं एक्ट्रेस 
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts