Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर: पलकमती नदी किनारे 150 पौधे लगाए, पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश

पर्यावरण संरक्षण और नदी तट के हरित विकास की दिशा में नगर परिषद सोहागपुर ने सराहनीय पहल की है। अमृत योजना के तहत पलकमती नदी में निर्मित वाटर बॉडी के आसपास लगभग 150 छायादार और पर्यावरण अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। आगामी दिनों में 50 और पौधे लगाए जाएंगे, जिससे पूरा नदी तट हरित पट्टी के रूप में विकसित हो सके।
सोहागपुर: पलकमती नदी किनारे 150 पौधे लगाए, पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश
पलकमती नदी किनारे 150 पौधे लगाए

सोहागपुर। नगर परिषद ने मध्य प्रदेश शासन की अमृत योजना के निर्देशों के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। लगभग 10 फीट ऊंचाई वाले परिपक्व पौधे लगाए गए हैं, जिनके संरक्षण और नियमित देखभाल की भी व्यवस्था की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता

मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन की अमृत योजना के अंतर्गत निर्मित पार्कों और जल संरचनाओं के आसपास पौधरोपण के स्पष्ट निर्देश हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में यह अभियान चलाया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा, सब इंजीनियर बृजेश खानुरकर, हक्कू लाल परते, ठेका कंपनी के कर्मचारी, नगर परिषद अमला और फील्ड इंजीनियर विक्रम अहिरवार सहित अनेक लोगों ने सहभागिता की।

सीधी में सोन नदी का पुल जलमग्न, पहाड़ी खिसकने से 40 गांवों का संपर्क टूटा

सत्पर्णी, कदंब, नीम और गुलमोहर के पौधे लगाए गए 

सत्पर्णी, कदंब, नीम और गुलमोहर जैसी प्रजातियों के लगभग 10 फीट ऊंचाई वाले परिपक्व पौधे लगाए गए, ताकि वे कम समय में विकसित होकर वृक्ष का स्वरूप ग्रहण कर सकें और क्षेत्र को जल्द हरियाली प्रदान कर सकें। सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि नदी तटों पर पौधरोपण केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। पौधों की जड़ें नदी किनारों की मिट्टी के कटाव को रोकती हैं और जैव विविधता को बढ़ावा देती हैं।

Breaking News

पौधों के संरक्षण और देखभाल की भी होगी व्यवस्था

फील्ड इंजीनियर विक्रम अहिरवार ने बताया कि सभी पौधों को लगभग डेढ़-डेढ़ मीटर की दूरी पर वैज्ञानिक तरीके से लगाया गया है, जिससे उनके समुचित विकास के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में स्थानीय लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। नगर परिषद द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि यह हरित अभियान  सफलता प्राप्त कर सके।

Edited By: Rohit Sharma

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts