सोहागपुर पुलिस की कार्रवाई, 25 क्वार्टर देशी शराब जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

सोहागपुर में नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोहागपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 25 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन जब्त की है।
सोहागपुर पुलिस की कार्रवाई, 25 क्वार्टर देशी शराब जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार
सोहागपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की

सोहागपुर। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सेहरा, टेकापार में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में किशन पिता धन्नू पटारिया, उम्र 62 वर्ष को 5 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई में अरशद पिता रहमत अली, उम्र 18 वर्ष के कब्जे से भी 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। वहीं ग्राम मढ़काढाना में विनोद रघुवंशी पिता गोपीलाल रघुवंशी, उम्र 50 वर्ष को 25 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन के साथ पकड़ा गया।

3 आरोपी गिरफ्तार 

एएसआई गणेश राय के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सेहरा, टेकापार में कार्रवाई करते हुए किशन पिता धन्नू पटारिया, उम्र 62 वर्ष को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। इसी स्थान पर दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने अरशद पिता रहमत अली, उम्र 18 वर्ष को पकड़ा। उसके कब्जे से भी 5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

ये भी पढ़ें: सौसर में 24 घंटे में मंदिरों में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; मूर्तियां और 56,849 रुपए बरामद

मढ़काढाना में 25 क्वार्टर देशी शराब जब्त

वहीं तीसरे मामले में ग्राम मढ़काढाना में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विनोद रघुवंशी पिता गोपीलाल रघुवंशी, उम्र 50 वर्ष को अवैध देशी शराब बेचते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से 25 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन (180 एमएल) बरामद किए गए। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। 

Breaking News

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस 

तीनों मामलों में कार्रवाई टी आई गिरीश त्रिपाठी के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शहादत अली, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश नामदेव, आरक्षक 744 मनीष दायम, आरक्षक 75 अभय चौहान सहित पुलिस स्टाफ शामिल रहा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की। 

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts