PlayBreaking News

सोहागपुर में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, इंद्रदेव ने किया स्वागत

सोहागपुर में भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा पहली बार जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर धूमधाम से निकाली गई। रथ यात्रा के दौरान हुई तेज बारिश को श्रद्धालुओं ने शुभ संकेत मानते हुए पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। भगवान श्री जगन्नाथ के जयघोष के बीच श्रद्धालु रथ खींचते हुए आगे बढ़ते रहे।
Follow on Google News
सोहागपुर में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

सोहागपुर। सारदा सेवा संघ के तत्वावधान में निकली रथ यात्रा नगर के निर्धारित मार्गों से होकर श्री राम जानकी मंदिर पहुंची। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, महिला श्रद्धालुओं और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा, जल वितरण और भगवान श्री जगन्नाथ का स्वागत किया गया।

जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर पहली बार निकली रथ यात्रा

ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा से प्रेरणा लेकर सोहागपुर नगर में पहली बार सारदा सेवा संघ के तत्वावधान में रथ यात्रा का आयोजन किया गया। निर्धारित मार्ग पर रथ यात्रा निकालने से पहले बिहारी चौक स्थित बिहारी जी के मंदिर में पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।

OBC Reservation : सामान्य वर्ग का तर्क-बिना किसी तैयारी के सरकार ने बढ़ा दिया ओबीसी आरक्षण

निर्धारित मार्ग से होकर श्री राम जानकी मंदिर पहुंची यात्रा

रथ यात्रा बिहारी चौक से निकलकर कन्या शाला स्कूल, काली मंदिर, पुराने थाने के सामने, मुख्य बाजार क्षेत्र, दीवान मंदिर और खेड़ापति मंदिर होते हुए रामगंज स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंची। यहां भजन-कीर्तन, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में विधायक विजयपाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Breaking News

भजनों पर झूमे श्रद्धालु, बारिश में भी नहीं टूटी आस्था

बैतूल जिले के चोपना से आए मंडल के महिला और पुरुष सदस्यों ने सीताराम, रामधुन, राधे श्याम, हरे कृष्णा-हरे राम और भगवान श्री जगन्नाथ के भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य की प्रस्तुति दी। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। रथ के आगे पानी की फुहार के बीच कई श्रद्धालुओं ने झाड़ू लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Paraquat Dichloride : क्या है 'पैराक्वाट डाइक्लोराइड'? जिस पर भारत सरकार ने लगाया बैन, जानें इंसानों के लिए कितना खतरनाक!

मुस्लिम समाज ने किया स्वागत 

यात्रा के मार्ग में बड़ी मस्जिद के पास मुस्लिम समाज द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा का स्वागत किया गया। आगे भी मुस्लिम श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य के रूप में जल वितरण किया। यात्रा के आरंभ स्थल से समापन स्थल तक कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई और लोगों ने अपने घरों के सामने भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया।

Edited By : Rohit Sharma

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts