सोहागपुर : पहली बार कल 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा

सोहागपुर में पहली बाद 16 जुलाई को महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगा। रथ यात्रा मिश्र मंदिर से प्रारंभ होकर बावड़ी वाला मंदिर दीवान मंदिर और खेड़ापति मंदिर से होते हुए रामगंज तक पहुंचेगी। रथ यात्रा के दौरान जय जगन्नाथ का उद्घोष गूंजेगा। यात्रा के लिए आयोजकों ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
पहली बार कल 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा
फाइल फोटो

नीलम तिवारी, सोहागपुर। नगर में पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन 16 जुलाई 2026, गुरुवार को किया जा रहा है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था के इस आयोजन का आयोजन शारदा सेवा संघ, सोहागपुर द्वारा किया जा रहा है। रथ यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की सुसज्जित प्रतिमाओं के दर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त होंगे।

दोपहर  तीन बजे मंदिर से शुरू होगी यात्रा

आयोजकों के अनुसार रथ यात्रा दोपहर 3 बजे बिहारी चौक स्थित मिश्रा जी के मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बावड़ी वाले मंदिर, दीवान मंदिर, मातापुरा स्थित खेड़ापति मंदिर होते हुए रामगंज स्थित श्री राम मंदिर पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा। इस दौरान पूरे मार्ग को आकर्षक सजावट, पुष्प वर्षा, भजन-कीर्तन एवं जयघोष से भक्तिमय बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच एवं सेवा शिविर भी लगाए जाएंगे। आयोजकों ने नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में रथ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 : आखिर क्यों मंदिर की तीसरी सीढ़ी से बचते हैं श्रद्धालु? जानिए 'यम शिला' से जुड़ी मान्यता

मनुष्य का  शरीर रथ है, आत्मा सवामी

रथ यात्रा के निमंत्रण पत्र में कठोपनिषद् का प्रसिद्ध श्लोक भी अंकित किया गया है-"आत्मानं रथिनं विद्धि, शरीरं रथमेव तु। बुद्धिं तु सारथिं विद्धि, मनः प्रग्रहमेव च॥" जिसका भावार्थ है कि मनुष्य का शरीर रथ है, आत्मा स्वामी, बुद्धि सारथी और मन उसकी लगाम है। यह संदेश आत्मसंयम एवं आध्यात्मिक जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ की दिव्य रथ यात्रा के साक्षी बनने तथा नगर में धार्मिक सौहार्द एवं भक्ति के इस महोत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया है।

मुख्य जानकारी

आयोजन: शारदा सेवा संघ, सोहागपुर

तिथि: 16 जुलाई 2026 (गुरुवार)

समय: दोपहर 3:00 बजे से

प्रारंभ: बिहारी चौक (मिश्रा जी का मंदिर)

समापन: रामगंज स्थित श्री राम मंदिर

मार्ग: बिहारी चौक, बावड़ी वाले मंदिर, दीवान मंदिर, खेड़ापति मंदिर, श्री राम मंदिर

ये भी पढ़ें: घर के फ्रिज में 'बाबा बर्फानी' का रूप? आगरा में दिखी शिवलिंग जैसी आकृति, देखते ही देखते उमड़ पड़े श्रद्धालु

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts