Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर: पुरानी रंजिश के विवाद में मारपीट, केस दर्ज; फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन

सोहागपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने मारपीट के तीन मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा धान की फसल में मवेशी घुसने और ढाबे पर शराब के नशे में विवाद के मामले भी सामने आए हैं।
सोहागपुर: पुरानी रंजिश के विवाद में मारपीट, केस दर्ज; फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन
सोहागपुर: पुरानी रंजिश के विवाद में मारपीट, केस दर्ज

सोहागपुर। पुलिस ने सभी मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलग-अलग घटनाओं में लाठी और कुर्सी से मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं।

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के तीन प्रकरण दर्ज

सोहागपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने मारपीट के तीन प्रकरण दर्ज किए हैं। पहले मामले में राजू पटेल निवासी जमुनिया की रिपोर्ट पर दौलत पटेल और करिया पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दूसरे मामले में काशीराम वंशकार निवासी जालौन की रिपोर्ट पर आकाश ठाकुर और राजू ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें: 134 मासूम, कम पड़ गए बेड! 27 बच्चों की मौत के बाद बालाघाट जिला अस्पताल में फिर संकट

तीसरे मामले में भी मारपीट का मामला दर्ज

इसी तरह तीसरे मामले में नारायण कुशवाहा निवासी महुआ की रिपोर्ट पर दर्शन कुशवाह निवासी महुआ के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। तीनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

धान की फसल में मवेशी घुसने को लेकर विवाद

सैकाखेड़ी में खेत में मवेशियों के घुसकर धान की फसल खाने को लेकर विवाद हो गया। फरियादी रहीश पिता बहादुर पटेल निवासी सैकाखेड़ी ने पुलिस को बताया कि राम हजूर पटेल के मवेशी उसके खेत में लगी धान की फसल खा गए थे। फरियादी द्वारा मवेशियों को खेत में आने से रोकने और बांधकर रखने की बात कहे जाने पर विवाद बढ़ गया।

Breaking News

लाठी से मारपीट का आरोप

फरियादी के अनुसार राम हजूर पटेल, राकेश पटेल और विमलेश पटेल, तीनों निवासी सैकाखेड़ी, ने लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिष्टि मुखर्जी फंदे से लटकी मिलीं, शिक्षक भर्ती घोटाले में गई थी नौकरी; 2 साल से डिप्रेशन में थीं

ढाबे पर शराब के नशे में विवाद, कुर्सी से हमला

सेमरी रोड स्थित अविनाश ढाबे पर भी विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। अविनाश मसकोले निवासी साई दर्शन सिटी, नर्मदापुरम की रिपोर्ट पर सुरेश पटेल, सतीश कुशवाहा और हेमंत पटेल निवासी बांसखापा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरियादी के अनुसार रात करीब 9 बजे तीनों लोग ढाबे पर खाना खाने पहुंचे और शराब के नशे में थे। ऑर्डर लगाने के बाद वे आपस में विवाद करने लगे और कर्मचारी अमन कहार से गाली-गलौज करने लगे। अविनाश द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोप है कि सुरेश पटेल ने वहां रखी कुर्सी उसके सिर में मार दी, जबकि अन्य लोगों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts