पचमढ़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम शुरू,'Pals & Pearls of Pachmarhi' अभियान का शुभारंभ

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने पचमढ़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए 'Pals & Pearls of Pachmarhi' अभियान शुरू किया। मॉनसून मैराथन के दौरान 2000 प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी और क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने सिंगल-यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने और प्राकृतिक धरोहर बचाने का संदेश दिया।
'Pals & Pearls of Pachmarhi' अभियान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। रविवार को आयोजित पचमढ़ी मॉनसून मैराथन के दौरान 'Pals & Pearls of Pachmarhi' अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक राखी नंदा मौजूद रहीं। कार्यक्रम में करीब 2000 प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और पचमढ़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

प्राकृतिक धरोहर बचाने के लिए शुरू हुआ अभियान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने कहा कि सतपुड़ा की वादियों में बसी पचमढ़ी अपनी जैव विविधता, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहर के लिए जानी जाती है। लेकिन प्लास्टिक कचरा इस अनमोल विरासत के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसी समस्या से निपटने के लिए 'Pals & Pearls of Pachmarhi' अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत स्थानीय नागरिक, युवा और पर्यटक 'Pal' यानी पचमढ़ी के मित्र बनकर यहां की प्राकृतिक धरोहर 'Pearls' के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

सांसद ने सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने की अपील की

नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में नागरिकों और पर्यटकों से अपील की कि वे पचमढ़ी के पर्यटन स्थलों पर सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर पचमढ़ी बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है और पर्यावरण संरक्षण में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

Breaking News

स्वच्छता कर्मियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पचमढ़ी के पर्यटन स्थलों की नियमित सफाई में योगदान देने वाले स्वच्छता कर्मियों को टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इन कर्मियों की मेहनत से पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।

सीहोर : चार लाख श्रद्धालुओं से गूंजा कुबेरेश्वरधाम, 11 अगस्त को विश्वभर में होगा ऑनलाइन शिव अभिषेक महाआयोजन

2000 लोगों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पचमढ़ी मॉनसून मैराथन और जागरूकता अभियान में लगभग 2000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी ने पचमढ़ी को स्वच्छ, प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन स्थल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाना रहा।

Edited By- Sona Rajput

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts