Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में जिझौतिया ब्राह्मण समाज की जनगणना पत्रक जारी, सविता दीवान बोलीं- सामाजिक एकजुटता होगी मजबूत

सोहागपुर में ब्राह्मण समाज की जनगणना पत्रक का विमोचन हुआ। सविता दीवान ने इसे सामाजिक एकजुटता और सामूहिक शक्ति मजबूत करने का आधार बताया।

सोहागपुर। स्थानीय श्री परशुराम भवन में समाज की जनगणना पत्रक का विमोचन किया गया। यह विमोचन कड़ा माणिकपुरी जिझौतिया ब्राह्मण समाज की जिला सलाहकार समिति के तत्वावधान में एक बैठक में किया गया।  

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने कहा कि जनगणना का मूल उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित करना और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है।

शर्मा ने कहा कि जिले में समाज की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद सामूहिक शक्ति का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। समाज के लोगों की सही संख्या, संपर्क और पते उपलब्ध होने से भविष्य में बड़े सामाजिक सम्मेलन एवं आयोजन व्यवस्थित रूप से किए जा सकेंगे।

जनगणना प्रोफॉर्मा में नौ बिंदुओं पर देनी होगी जानकारी

उन्होंने बताया कि वन विभाग में सेवाएं दे रहे अशोक कुमार दुबे एवं अधिवक्ता आशुतोष दुबे द्वारा समाज की जनगणना के लिए तैयार किए गए प्रोफॉर्मा को पूर्व बैठकों में प्राप्त सुझावों के आधार पर अंतिम रूप दिया गया है।

बैठक में वरिष्ठ समाजजनों द्वारा जनगणना पत्रक का विमोचन कर इसे समाज को समर्पित किया गया। प्रोफॉर्मा में नौ बिंदुओं पर जानकारी भरकर जिला सलाहकार समिति को उपलब्ध कराना होगा। प्राप्त जानकारियों की प्रविष्टि समाज के ऑनलाइन पोर्टल पर भी की जाएगी।

सोहागपुर में जनगणना कार्य के लिए संजय तिवारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक का संचालन संतोष दुबे रायपुर ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्वेतल दुबे ने किया। बैठक के अंत में दिवंगत प्रकाश दुबे, राजेश दीवान, आशा दुबे एवं राजेंद्र प्रसाद दुबे को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर सोहागपुर में पलकमती साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी आयोजित

10 जनवरी को माखन नगर में होगा सम्मान समारोह

बैठक में आगामी 10 जनवरी को माखन नगर में स्व. रामकिशोर परसाई की पुण्य स्मृति में आयोजित होने वाले कर्मकांडी ब्राह्मणों, आचार्यों, कथावाचकों एवं पुरोहितों के सम्मान समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

मध्यप्रदेश कड़ा माणिकपुरी जिझौतिया ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सदाशिव कुमार द्विवेदी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य सत्य प्रकाश दीक्षित एवं सेवानिवृत्त डीएसपी योगेंद्र तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सोहागपुर से छह नाम सम्मान के लिए प्रस्तावित

सम्मान समारोह के लिए सोहागपुर से छह नाम प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें श्री रामकृष्ण दीवान मंदिर के महंत पंडित इंद्र कुमार दीवान, पंडित कैलाश नारायण परसाई, पंडित भानु परसाई, पंडित प्रमोद कुमार वशिष्ठ, पंडित पवन परसाई एवं पंडित सिद्धेश्वर परसाई शामिल हैं।

सोहागपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत कर्मकांडी ब्राह्मणों एवं कथा व्यासों के नाम संकलित कर जिला सलाहकार समिति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्थानीय इकाई के युवाओं को दी गई है।

सोहागपुर के तीन गांवों में विकास कार्यों का भूमिपूजन, 3.96 करोड़ से बनेगी स्कूल की 10 अतिरिक्त कक्षाएं

तीन सदस्यों को जिला सलाहकार समिति में मिली जगह

बैठक में जिला सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सोहागपुर इकाई से श्वेतल दुबे, राजेश शुक्ला एवं संजय तिवारी को सर्वसम्मति से समिति में सदस्य मनोनीत किया गया। समाज के प्रति सक्रियता, निष्ठा, समर्पण एवं समाज उत्थान के कार्यों को देखते हुए यह मनोनयन किया गया। सोहागपुर से जिला सलाहकार समिति में अध्यक्ष पंडित इंद्र कुमार दीवान एवं भानुप्रकाश तिवारी पहले से सदस्य हैं।

श्री परशुराम भवन निर्माण में सहयोगियों को किया याद

समाजसेवी आनंद दुबे ने श्री परशुराम भवन निर्माण में सहयोगी रहे लोगों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज के स्वामित्व की भूमि पर भवन निर्माण के लिए लंबे संघर्ष एवं सामूहिक प्रयास किए गए।

भवन की नींव स्थापित करने में इंद्र कुमार दीवान, जीवन दुबे, राजेश शुक्ला, शिरीष तिवारी, श्वेतल दुबे तथा स्व. मुन्ना दीवान एवं स्व. राजेंद्र दीवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने भवन निर्माण के लिए अपनी निधि से सहयोग देने वाले सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व सांसद राव उदय प्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी तथा सर्व ब्राह्मण समाज एवं अन्य समाजों के सहयोग को भी याद किया।

बैठक में बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

बैठक में जिला अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी सहित प्रभु दयाल दुबे, इंद्र कुमार दीवान, सतीश शुक्ला, बीपी श्रोती, कैलाश दुबे, राजेश शुक्ला, प्रदीप दुबे, भोला दुबे, राम मोहन पांडे, हेम कुमार दीवान, आनंद दुबे, संजय तिवारी, अशोक कुमार दुबे, रमन शुक्ला, गगन दुबे, गुड्डू पटेल, कीर्ति दुबे, किरण तिवारी, क्षमा दीवान, श्याम पांडे, कृतिका दुबे, कनिष्का दुबे, जीवन दुबे, श्वेतल दुबे, विदोश तिवारी, रवि दुबे, प्रणव दुबे, रोहित दुबे, नवनीत दीवान, देवेंद्र दीवान, अखिलेश तिवारी, प्रतीक तिवारी, अनिकेत तिवारी, विकास दुबे, अनंत तिवारी, कमल रत्न दीवान, राजेश दुबे, संजीव दुबे, पंकज दुबे, नीलेश पांडे, विवेकानंद दुबे, कैलाश नारायण परसाई, भानु परसाई, प्रमोद वशिष्ठ, पवन परसाई, राहुल तिवारी, प्रबुद्ध दुबे, अतुल दुबे, अरुण दुबे, शिवम दुबे, विवान दुबे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts