Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सऊदी अरब के लिए Air India की फ्लाइट्स 31 दिसंबर तक रद्द, Air India Express 2 दिसंबर से जेद्दा सेवा करेगी शुरू

Air India ने सऊदी अरब के जेद्दा, दम्माम और रियाद की उड़ानें 31 दिसंबर तक रद्द कीं। Air India Express 2 दिसंबर से जेद्दा-मंगलुरु सेवा शुरू करेगी।
सऊदी अरब के लिए Air India की फ्लाइट्स 31 दिसंबर तक रद्द, Air India Express 2 दिसंबर से जेद्दा सेवा करेगी शुरू
सऊदी अरब के लिए Air India की फ्लाइट्स 31 दिसंबर तक रद्द

सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों के चलते भारतीय एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं प्रभावित हैं। टाटा ग्रुप की एयरलाइन Air India ने जेद्दा, दम्माम और रियाद के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानों का सस्पेंशन 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। वहीं, Air India Express 2 दिसंबर से जेद्दा के लिए अपनी उड़ानें चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू करेगी। हालांकि कंपनी की रियाद और दम्माम के लिए सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक रद्द रहेंगी।

Air India ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Air India ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जेद्दा, दम्माम और रियाद के लिए उसकी उड़ानें 31 दिसंबर 2026 तक निलंबित रहेंगी।

X Post

सऊदी अरब में सुरक्षा हालात के कारण हाल के हफ्तों में इन रूट्स पर विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

2 दिसंबर से जेद्दा-मंगलुरु के बीच शुरू होंगी उड़ानें

Air India Express ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि वह जेद्दा के लिए उड़ानें चरणबद्ध तरीके से बहाल करेगी। इसकी शुरुआत 2 दिसंबर से होगी। पहले चरण में जेद्दा और मंगलुरु के बीच सप्ताह में तीन उड़ानें संचालित की जाएंगी। हालांकि, रियाद और दम्माम के लिए आने-जाने वाली उसकी सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक रद्द रहेंगी।

Featured News

IndiGo और Akasa Air का भी फ्लाइट्स पर अपडेट

सऊदी अरब के लिए उड़ानों को लेकर दूसरी भारतीय एयरलाइंस ने भी अपडेट जारी किया है।

  • IndiGo: कंपनी ने जेद्दा और मदीना के लिए कुछ चुनिंदा उड़ानें फिर शुरू करने का फैसला किया है। वहीं, रियाद और दम्माम के लिए आने-जाने वाली उड़ानें 7 दिसंबर तक रद्द रहेंगी।
  • Akasa Air: एयरलाइन ने जेद्दा के लिए उड़ानें 10 जनवरी और रियाद के लिए 31 जनवरी तक रद्द रखने की घोषणा की है।

सऊदी अरब की फ्लाइट्स पर ब्रेक, एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों पर रोक! जानें रिफंड और री-बुकिंग के नियम

हूती विद्रोहियों के हमलों से प्रभावित हुए सुरक्षा हालात

सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों का असर विमान सेवाओं पर पड़ा है। हूती विद्रोहियों ने हाल के दिनों में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। इन हमलों में सऊदी अरब के कुछ शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं। इनमें एयरपोर्ट और तेल रिफाइनरी जैसे अहम ठिकाने शामिल हैं।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts