Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इन्फ्लुएंसर किट :डिजिटल स्टारडम की शुरुआत के लिए स्मार्टफोन के साथ रिंगलाइट, कॉलर माइक और ट्राइपॉड भी जरूरी

- सोशल मीडिया पर वायरल होने का हथियार, ये गैजेट्स बनेंगे जेन-जी की ताकत
Follow on Google News
डिजिटल स्टारडम की शुरुआत के लिए स्मार्टफोन के साथ रिंगलाइट, कॉलर माइक और ट्राइपॉड भी जरूरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अनुज मैना, भोपाल। चाहे इंस्टाग्राम रील्स हों, यूट्यूब शॉर्ट्स या फेसबुक वीडियोज, हर जगह यंग क्रिएटर्स अपनी पहचान बना रहे हैं और कई युवा ऐसे भी हैं, जो वीडियो तो बनाना चाहते हैं, लेकिन शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें यह पता नहीं है कि शुरुआत कैसे करें। शुरुआत करने वाले युवाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है, आकर्षक कंटेंट। इसके अलावा इक्विपमेंट्स यानी गैजेट्स की काफी जरूरी होते हैं।

    सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने की शुरुआत के लिए बहुत महंगे कैमरे या सेटअप की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए सबसे जरूरी है एक अच्छा स्मार्टफोन। इसके अलावा ट्राइपॉड, बेसिक रिंग लाइट और लैवेलियर माइक से शुरुआत की जा सकती है। शुरुआत में कम व्यूज, कम फॉलोअर्स या निगेटिव कमेंट्स से हतोत्साहित न हों। सोशल मीडिया की दुनिया में निरंतरता ही सफलता की असली कुंजी है। धीरे-धीरे आपका कंटेंट पहचान बनाएगा।

    Uploaded media

    शुरुआत में इन गैजेट्स का करें यूज

    • स्मार्टफोन: वीडियो बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है अच्छे कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन। शुरुआत में इससे ही वीडियो शूटिंग करें। 1080ढ या 4ङ रिकॉर्डिंग सपोर्ट जरूरी है, ताकि वीडियो की क्वालिटी अच्छी आए।
    • ट्राइपॉड: वीडियो को स्टेबल और प्रो दिखने के लिए ट्राइपॉड बहुत जरूरी है। टेबलटॉप या फुल लेंथ ट्राइपॉड चुन सकते हैं, अपनी शूटिंग जगह के हिसाब से। इसमें अपना मोबाइल लगा वीडियो शूट करें।
    • रिंग लाइट: लो-लाइट में भी क्लियर और ब्राइट वीडियो चाहिए तो रिंग लाइट मददगार है। अधिकतर इंफ्लुएंसर्स इसका यूज करते हैं। इसमें ब्राइटनेस और कलर टेम्परेचर को कंट्रोल किया जा सकता है।
    • कॉलर माइक: बाहरी शोर से बचने और प्रोफेशनल वॉइस देने के लिए माइक जरूरी होता है। इसके लिए कॉलर माइक या वायरलेस माइक दोनों ही विकल्प मौजूद हैं।
    • पावर बैंक: लंबे शूट्स या ट्रैवलिंग के दौरान डिवाइस का चार्ज रहना बहुत जरूरी है। इसलिए एक मजबूत बैटरी बैकअप वाला पावर सोर्स साथ रखें।

    एडिटिंग भी जरूरी

    शूट के बाद वीडियो को एडिट करना कंटेंट की क्वालिटी तय करता है। इनशॉट, कैपकट, वीएलएलओ जैसे मोबाइल ऐप्स से शुरुआती स्तर पर अच्छी एडिटिंग की जा सकती है। बैकग्राउंड म्यूजिक, सबटाइटल्स और इंट्रो-आउट्रो का उपयोग वीडियो को आकर्षक बनाता है। नियमित पोस्टिंग और आॅडियंस से संवाद जैसे कमेंट्स का जवाब देना, पोल्स कराना यूजर एंगेजमेंट बढ़ाता है।

    Uploaded media

    जरूरी टिप्स

    • शुरुआत में सिंपल सेटअप से काम चलाओ, बाद में अपग्रेड करो।
    • वीडियो के वायरल होने में कंटेंट दमदार होना चाहिए, तभी लोग देखते हैं।
    • वीडियो की क्वालिटी भी अच्छी होनी चाहिए, इसलिए शूटिंग के समय 1080पी पर शूट करें।
    • बैकग्राउंड, लाइटिंग और साउंड तीनों का ध्यान रखें। 

    “”
    सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए अच्छी कैमरा क्वालिटी वाले मोबाइल के साथ, लाइट, माइक और पावर बैंक बेहद जरूरी है। मोबाइल गिम्बल भी जरूरी है, ताकि कैमरा स्टेबल रह सके। मैंने खुद मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किए थे, इसलिए मैं यही कहूंगा कि शुरुआत कम संसाधनों से करें।
    - चिन्मय गोधा, कंटेंट क्रिएटर

    मैंने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए मोबाइल से शुरुआत की थी। इसके बाद माइक, रिंग लाइट और सेल्फी स्टिक खरीदी। मैं क्रिएटर्स से यही कहना चाहूंगी कि कम इक्विपमेंट्स के साथ वीडियो बनाना शुरू करें, बाद में अन्य इक्विपमेंट्स खरीदें।
    - रेणुका विश्वकर्मा, कंटेंट क्रिएटर

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts