Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना...मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं, 6वीं क्लास की छात्रा ने लगाई फांसी

Follow on Google News
मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना...मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं, 6वीं क्लास की छात्रा ने लगाई फांसी
भोपाल। गुरुवार को 6वीं क्लास की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, फालतू घूमने और मेरे बिगड़ने से डरते थे, अब मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं। आपको किसी को समझाने की जरुरत नहीं। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना मिसरोद थाना क्षेत्र की है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने बताया कि जाटखेड़ी निवासी अंजली बाघमारे पुत्री प्रदीप बाघमारे (12) 6वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं, और मां घरों में साफ-सफाई का काम करती है। इसके अलावा उसका एक भाई है, जो घटना के वक्त अपने पिता के साथ काम पर गया था। घटना के वक्त नाबालिग घर पर अकेली थी। उसके परिजन काम पर गए थे। जब लड़की की मां दोपहर करीब एक बजे घर लौटी तो देखा कि बेटी फांसी के फंदे पर झूल रही है। घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बिस्तर पर रखा था सुसाइड नोट

पुलिस को शव के पास बिस्तर पर सुसाइड नोट मिला है। जिसमें छात्रा ने लिखा कि वह जीना नहीं चाहती, उसके माता-पिता पढ़ाई को लेकर उसे डांटते हैं। घूमने से रोकते हैं और दोस्तों के साथ रहने पर समझाते हैं, मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, आप लोगों को मेरे बिगड़ने का डर लगता है। अब मैं इस दुनिया से ही जा रही हूं। अब आपको किसी को समझाने की जरुरत नहीं है। ये भी पढ़ें-पन्ना में सड़क हादसा : रेत से भरे ट्रक और बस की टक्कर, आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts