Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली में मिस प्रिटी इंडिया निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, मां ने तोड़ी चुप्पी; सोनू सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और वर्ष 2024 की मिस प्रिटी इंडिया विजेता निधि तिवारी की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने उसके करीबी इंजीनियर सोनू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मां हेमलता तिवारी और बहन सुनीता तिवारी का कहना है कि सोनू निधि पर लगातार नजर रखता था और उसके हर संपर्क को लेकर शक करता था।
सिंगरौली में मिस प्रिटी इंडिया निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, मां ने तोड़ी चुप्पी; सोनू सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
सिंगरौली में मिस प्रिटी इंडिया निधि तिवारी की संदिग्ध मौत

सिंगरौली। निधि की मौत के मामले में मोरवा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों के आरोपों के साथ फोन डिटेल और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है, वहीं मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

होटल में काम के दौरान सोनू से हुई थी मुलाकात

मां हेमलता तिवारी के मुताबिक, निधि ने मोरवा के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम किया था। इसी दौरान एनसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करने वाले पंजाब निवासी सोनू सिंह से उसकी पहचान हुई और दोनों के बीच नजदीकी संबंध बन गए थे।

ये भी पढ़ें: परीक्षा के बीच छत का प्लास्टर छात्रों पर गिरा, मची अफरा-तफरी,10वीं की छात्रा के सिर में 3 टांके

परिजनों ने निगरानी और तनाव का लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि सोनू निधि की लगातार निगरानी करता था और 24 घंटे उस पर नजर रखता था। परिवार के मुताबिक, वह ब्लूटूथ के जरिए निधि से लगातार जुड़ा रहता था और घर में किसी रिश्तेदार के आने पर भी शक करता था। परिजनों का कहना है कि इस वजह से निधि तनाव में रहती थी और कई बार फोन पर सोनू से लगातार संपर्क में रहती थी।

फोन आने के बाद कमरे में गई थी निधि

परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन निधि पूजा-पाठ करने के बाद ऊपर अपने कमरे में गई थी। कुछ देर बाद सोनू का फोन आया। इसके बाद जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो निधि दुपट्टे के फंदे से पंखे पर लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Breaking News

बहन ने बताया, अगले दिन सोनू ने किया था फोन

बहन सुनीता तिवारी के मुताबिक, घटना के अगले दिन सोनू सिंह का फोन आया था। उसने निधि के बारे में हालचाल पूछा, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। मां और बहन ने सोनू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि मामले में कार्रवाई होने पर ही उन्हें न्याय मिलेगा।

ये भी पढ़ें: सिवनी मालवा में शराब की बोतल में मिलावट का वीडियो आया सामने, दुकान पर उठे सवाल, आबकारी विभाग करेगा जांच

फोन डिटेल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही पुलिस

मोरवा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिंगरौली शियाज केएम ने कहा कि मृतका के परिजनों के बयान, फोन डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस के सामने यह भी चुनौती है कि निधि के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बता दें कि निधि मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली थीं और सिंगरौली में अपनी मां और बहन के साथ रहती थीं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी पहचान थी। फेसबुक पर उनके करीब 9.28 लाख और इंस्टाग्राम पर 7.12 लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं। 

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts