Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी मालवा में शराब की बोतल में मिलावट का वीडियो आया सामने, दुकान पर उठे सवाल, आबकारी विभाग करेगा जांच

सिवनी मालवा के बानापुरा स्थित बाबूजी लिकर्स कंपोजिट मदिरा दुकान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कर्मचारी के शराब की बोतल खोलकर उसमें पानी जैसा पदार्थ डालने का दृश्य दिखाई देता है। जिला आबकारी अधिकारी ने वीडियो की सत्यता जांचने की बात कही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सिवनी मालवा में शराब की बोतल में मिलावट का वीडियो आया सामने, दुकान पर उठे सवाल, आबकारी विभाग करेगा जांच
सिवनी मालवा के बानापुरा स्थित बाबूजी लिकर्स कंपोजिट मदिरा दुकान का एक वीडियो सामने आया है।

मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा में शराब की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। बानापुरा की बाबूजी लिकर्स कंपोजिट मदिरा दुकान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक कर्मचारी बोतल खोलकर शराब निकालता और उसमें पानी जैसा पदार्थ डालता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की जगह और उसमें दिख रही गतिविधि की पुष्टि अभी जांच के बाद ही होगी।

बोतल खोलकर दोबारा सील करने का दावा

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुकान का एक कर्मचारी शराब की बोतल खोलता है और उसमें मौजूद शराब निकालता है। इसके बाद वह बोतल में पानी जैसा कोई पदार्थ डालता नजर आता है। वीडियो में बोतल को दोबारा सील करने का दृश्य भी दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद दुकान में शराब की गुणवत्ता और वहां की गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही घटना की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सागर की घटना के बाद उठे सवाल

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले के बाद शराब की गुणवत्ता और मिलावट को लेकर चिंता जताई जा रही है। ऐसे में सिवनी मालवा की दुकान का यह वीडियो सामने आने से आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। अब यह जांच का विषय है कि वीडियो कहां का है, उसमें दिख रहा पदार्थ क्या है और क्या शराब की बोतलों में मिलावट की गई थी। इसकी पुष्टि के लिए संबंधित दुकान की जांच और शराब के नमूनों की जांच अहम होगी।

ये भी पढ़ें: रायगढ़ में 130 हाथियों का डेरा, 16 किसानों की फसलें रौंदी,रात होते ही खेतों में पहुंच रहा गजराजों का दल

आबकारी अधिकारी बोले- पहले वीडियो की सत्यता जांचेंगे

जिला आबकारी अधिकारी राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। पहले इसकी सत्यता और यह किस दुकान का है, इसकी जांच की जाएगी।  उन्होंने कहा कि वीडियो में कोई व्यक्ति बोतल में पानी जैसा पदार्थ मिलाता दिखाई दे रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

SANDEEP THAKUR
By SANDEEP THAKUR

SEONI MALWA

Latest Posts