Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Fraud Case :सिंगर अदनान सामी ने 17.62 लाख रुपए एडवांस लिए, शो नहीं किया, अब मिला कोर्ट नोटिस

धोखाधड़ी के एक केस में बॉलीवुड सिंग अदनान सामी को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में जिला कोर्ट में 20 मई को सुनवाई होगी। यह केस एक पुराने प्रस्तावित लाइव शो से जुड़ा है।
सिंगर अदनान सामी ने 17.62 लाख रुपए एडवांस लिए, शो नहीं किया, अब मिला कोर्ट नोटिस

ग्वालियर। एडीजे कोर्ट ने बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी को नोटिस जारी कर 20 मई तक जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामला 2022 में प्रस्तावित एक लाइव शो से जुड़ा है, जिसमें सिंगर पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। अब इस मामले में 20 मई को आगे की स्थिति साफ हो सकेगी। 

33 लाख रुपए में हुई थी डील

नवंबर 2022 में ग्वालियर में अदनान सामी का लाइव शो आयोजित होना था। शो की आयोजक लावन्या सक्सेना ने आरोप लगाया है कि सिंगर ने 17.62 लाख रुपए एडवांस लेने के बावजूद शो नहीं किया। शिकायत के अनुसार इस इवेंट के लिए कुल 33 लाख रुपए में डील फाइनल हुई थी। लावन्या का कहना है कि एडवांस पेमेंट देने के बाद शो कैंसिल कर दिया गया और रकम वापस नहीं की गई। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने के बाद मामला कोर्ट पहुंचा, जहां अब सुनवाई जारी है।

ये भी पढ़ें: Upcoming Film: अक्षय कुमार-विद्या बालन फिर साथ, अनीस बज्मी की नई फिल्म का ऐलान

अदनान सामी का आरोपों से इनकार

अदनान सामी ने अपने जवाब में सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि शो कैंसिल होने की जिम्मेदारी आयोजकों की थी। उनके मुताबिक आयोजक बार-बार शो की तारीख बदल रहे थे और इवेंट के लिए जरूरी तैयारियां पूरी नहीं कर पाए थे। सिंगर ने यह भी दावा किया कि 12 नवंबर 2022 को शो से एक दिन पहले आयोजकों ने इवेंट कैंसिल होने की जानकारी दी और कारण बताया कि चीफ गेस्ट को कोविड हो गया है। 

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में भी एक्शन मोड में दीपिका पादुकोण, आलिया-कैटरीना के साथ बदलने वाला है बॉक्स ऑफिस का खेल

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts