Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रेग्नेंसी में भी एक्शन मोड में दीपिका पादुकोण,आलिया-कैटरीना के साथ बदलने वाला है बॉक्स ऑफिस का खेल

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्मों में सक्रिय हैं और एक्शन सीन्स शूट कर रही हैं। 'किंग' और 'राका' जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और अन्य अभिनेत्रियां भी पैन-इंडिया फिल्मों में जोर दिखाने को तैयार है।
आलिया-कैटरीना के साथ बदलने वाला है बॉक्स ऑफिस का खेल

दीपिका पादुकोण यानी दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को भी पूरी मजबूती से संभाल रही हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद जहां आमतौर पर ब्रेक लेने की उम्मीद की जाती है, वहीं दीपिका ने उल्टा काम की रफ्तार और तेज कर दी है। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की, लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह सेट पर लौट आईं। इंडस्ट्री में इसे उनके मजबूत प्रोफेशनल कमिटमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

'किंग' में शाहरुख के साथ जबरदस्त एक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म किंग के सेट पर दीपिका को हाल ही में देखा गया। मुंबई के विले पार्ले स्थित स्टूडियो में दो दिन तक चले शूट में दोनों सितारों ने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस फिल्माए। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने खास तौर पर इन एक्शन सीन को डिजाइन किया है। शूटिंग के दौरान सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, ताकि दीपिका और पूरी टीम सुरक्षित तरीके से काम कर सके।

'राका' में अल्लू अर्जुन के साथ बड़ा रोल, नहीं होगा कोई कट 

इसी बीच अल्लू अर्जुन के साथ उनकी फिल् राका को लेकर भी चल रही चर्चाओं पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। पहले खबरें थीं कि प्रेग्नेंसी के चलते उनके रोल में बदलाव हो सकता है, लेकिन अब साफ हो गया है कि ऐसा नहीं होगा। फिल्म के निर्देशक एटली इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं और इसमें दीपिका का पूरा रोल बरकरार रखा गया है। वह अपनी शूटिंग जारी रखेंगी और फिल्म में उनका किरदार अहम रहने वाला है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2027 में रिलीज के लिए प्लान की जा रही है और इसे पैन-इंडिया स्तर पर बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है।

/img/119/1777042099700

2027-28: महिला स्टारडम का ट्रांजिशन फेज

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दो-तीन साल भारतीय सिनेमा के लिए काफी अहम साबित होंगे। 2027 और 2028 को ऐसे समय के रूप में देखा जा रहा है, जब फिल्मों में अभिनेत्रियां भी बड़े बजट और अहम किरदारों में बराबरी से नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण के साथ आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी और रश्मिका मंदाना जैसी एक्ट्रेसेस लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं और अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।

/img/119/1777042703504

ये भी पढ़ें: 'हम पति-पत्नी हैं, लेकिन…' जैकी भगनानी ने बताया ‘सिचुएशनशिप’ वाला रिश्ता! कपल का रिएक्शन वायरल

पैन-इंडिया फिल्मों में बढ़ रही अभिनेत्रियों की ताकत

अब तक पैन-इंडिया फिल्मों का ट्रेंड ज्यादातर मेल सुपरस्टार्स के इर्द-गिर्द घूमता रहा है, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। 'राका', 'लव एंड वॉर', 'अल्फा' और 'द्रौपदी' जैसी फिल्मों में अभिनेत्रियों की मजबूत मौजूदगी देखने को मिल रही है। खासतौर पर एक्शन और स्पाई यूनिवर्स जैसे जॉनर में उनकी भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। इससे फीमेल-ड्रिवन फिल्मों का स्केल और बजट दोनों बढ़ रहे हैं।

Breaking News

बदलता बॉक्स ऑफिस और आगे की तस्वीर

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले समय में महिला प्रधान फिल्मों का बजट 150 से 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इतना ही नहीं, इन फिल्मों की ओपनिंग भी 30 से 50 करोड़ रुपये तक पहुंचना आम बात हो सकती है। दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसे सितारों की ग्लोबल पॉपुलैरिटी का फायदा ओवरसीज मार्केट में भी देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि विदेशी बाजार से कुल कमाई में 30 से 40 प्रतिशत तक का योगदान मिल सकता है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts