Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News : अमित शाह के कार्यक्रम से वापस लौट रहीं बसों को ट्रक ने टक्कर मारी, एक पलटी, दो खाई में गिरीं, 15 की मौत

MP News : अमित शाह के कार्यक्रम से वापस लौट रहीं बसों को ट्रक ने टक्कर मारी, एक पलटी, दो खाई में गिरीं, 15 की मौत
सीधी। सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनिया टनल के समीप ग्राम बरखड़ा के पास शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक-एक कर 3 बस पलट गईं। यह हादसा एक ट्रक द्वारा बस को टक्कर मारने से हुआ, जिसके बाद एक-एक कर तीनों बसें पलट गईं। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, बाद में मृतकों की संख्या बढ़ते हुए 15 तक पहुंच गई। करीब 40 लोग घायल हैं। घटना के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने  रीवा अस्पताल में भर्ती घायलों का भी हालचाल लिया। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

अमित शाह के कार्यक्रम में आए थे लोग

शुक्रवार को यह बसें सतना जिले में शबरी माता जयंती पर कोल महाकुंभ कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। चूंकि, यह कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का था, इसलिए इसमें बड़ी संख्या में लोगों को बसों से लाया गया था।आयोजन में शामिल होने के लिए कोल जनजाति के लोग सीधी और सिंगरौली जिलों से भी पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे तभी सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरखड़ा के पास मोहनिया टनल के पास हादसा हो गया और एक के बाद एक तीन बसें खाई में गिर गईं।

सीएम, शाह ने जताया दुख

इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

कुछ देर के लिए रुकी थीं बसें

बताया जा रहा है कि यह बसें शाम करीब साढ़े 5 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद सतना से रामपुर बाघेलान और रीवा के रास्ते मोहनिया टनल होकर सीधी जा रही थीं। लेकिन तीन बसें टनल से एक किलोमीटर दूर सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास कुछ देर के लिए रोकी गई थीं। यही बसें दुर्घटना का शिकार हुई हैं।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts